{"_id":"5cb7636bbdec2214023369e8","slug":"155552248311-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना में जज एडवोकेट जनरल बने असमीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना में जज एडवोकेट जनरल बने असमीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। भीटी तहसील क्षेत्र के बड़ागांव कटरिया निवासी एक होनहार ने जिले का मान बढ़ाया है। पढ़ाई में काफी मेधावी छात्र रहे असमीत सिंह को भारतीय सेना में जज एडवोकेट जनरल के पद पर चयनित होने की सफलता मिली है। उनकी इस सफलता पर परिजनों व ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया है।
गौरतलब है कि भीटी तहसील क्षेत्र के बड़ागांव कटरिया निवासी जगदंबा प्रसाद सिंह के पुत्र असमीत सिंह बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के छात्र माने जाते रहे। शिक्षा में रुचि होने के चलते उनका परीक्षा परिणाम भी बेहतर रहा। विधि की पढ़ाई करने के बाद वह दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस करने लगे। इसी बीच उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी। एसएसबी के माध्यम से आयोजित परीक्षा को उत्तीर्ण कर उन्होंने जज एडवोकेट जनरल बनने की सफलता प्राप्त की है। उन्हें भारतीय सेना में तैनाती मिली है।
यह जानकारी उनके परिवार से जुड़े नीरज सिंह ने दी। बताया कि असमीत के पिता जगदंबा प्रसाद सिंह दिल्ली में बतौर सरकारी कर्मचारी कार्यरत हैं। माता सुमन सिंह गृहणी हैं। बहन खुशबू भी शिक्षा में काफी अव्वल है। असमीत की इस सफलता पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाशंकर सिंह, राजेन्द्र तिवारी, महेश वर्मा आदि ने खुशी का इजहार किया है।