{"_id":"5cb4bca1bdec2214161d7182","slug":"155534871414-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों के शौचालयों की बदहाली दूर न हुई तो दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों के शौचालयों की बदहाली दूर न हुई तो दर्ज होगा केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान केंद्रों के शौचालय दुरुस्त न कराए तो दर्ज होगा केस
अंबेडकरनगर। बसखारी, अकबरपुर व भीटी विकासखंड में मतदान केंद्रों के 16 शौचालयाें की बदहाली मंगलवार 16 अप्रैल तक दूर न हुई, तो बसखारी व अकबरपुर के बीडीओ, बीईओ, एडीओ पंचायत व पंचायत सचिव के विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा।
शौचालयों की बदहाली को लेकर नाराज जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने बसखारी व अकबरपुर के एबीएसए को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। उधर, 50 मतदान केंद्रों पर विद्युतीकरण न होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अधिशाषी अभियंता विद्युत को चेताया है।
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को चुनाव से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार को जानकारी हुई कि बसखारी ब्लॉक के मतदान केंद्रों में छह, अकबरपुर में सात व भीटी ब्लॉक में तीन शौचालय क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बसखारी व अकबरपुर के एबीएसए को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। कहा कि मंगलवार 16 अप्रैल तक संबंधित शौचालयों को यदि दुरुस्त नहीं कराया गया, तो संबंधित ब्लॉक के बीडीओ, एबीएसए, एडीओ पंचायत व पंचायत सचिव के विरुद्ध चुनाव आयोग के निर्देश के अनुपालन में शिथिलता बरतने पर केस दर्ज कराया जाएगा।
समीक्षा में पाया गया कि 50 मतदान केंद्रों पर विद्युतीकरण व्यवस्था नहीं हुई है। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताने के साथ ही अधिशाषी अभियंता विद्युत को दो दिन के अंदर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया।
डीएम ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बूथों का स्थलीय निरीक्षण करें। यदि कोई कमी हो, तो उसे तत्काल दूर कराएं। मतदान के दिन किसी भी प्रकार की समस्या सामने नहीं आनी चाहिए। मतदान के दिन यदि किसी प्रकार की मुश्किल हुई, तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।