फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पेट्रोल पंपों पर घटतौली रोकने की सुध नहीं, ठप पड़ा है अभियान

पेट्रोल पंपों पर घटतौली रोकने की सुध नहीं, ठप पड़ा है अभियान

Sat, 13 Apr 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर घटतौली रोकने की सुध नहीं, ठप पड़ा है अभियान
अंबेडकरनगर। पेट्रोलपंपों पर घटतौली पर अंकुश पाने के लिए जिले में अभियान ठप पड़ा है। लगभग दो वर्ष पूर्व शासन के निर्देश पर चले अभियान में चार पेट्रोल पंपों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से अब तक किसी प्रकार का प्रत्यक्ष अभियान नहीं चला। नतीजा यह है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित विभिन्न पेट्रोल पंपों पर धड़ल्ले से घटतौली की शिकायत जब तब सामने आती रहती है। इससे निजात दिलाने लेकर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। नतीजा यह है कि इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


लगभग दो वर्ष पहले लखनऊ में एसटीएफ ने पेट्रोल पंपों पर छापा मारकर कई स्थानों पर चिप द्वारा घटतौली किए जाने का मामला पकड़ा गया था। इसके बाद डीजीपी ने प्रदेश भर के पेट्रोलपंपों की जांच करने का निर्देश दिया था। निर्देश के तहत जनपद में भी जांच अभियान चला। इसमें चार पेट्रोल पंपों पर घटतौली का मामला पकड़ में आया था।
विज्ञापन


इस पर संबंधित पेट्रोल पंप संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई थी। उस समय चले जांच अभियान का नतीजा रहा कि पेट्रोल पंपों पर कुछ दिनों के लिए घटतौली पर अंकुश लग गया। इसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिलने लगा। बताते चलें कि जिस समय अभियान चला था, उस समय जिले में 57 पेट्रोलपंप थे, जबकि मौजूदा समय में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 70 पेट्रोलपंप संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच लंबे समय से पेट्रोल पंपों पर घटतौली रोकने को लेकर किसी भी प्रकार का प्रत्यक्ष जांच अभियान नहीं चल सका। नतीजा यह है कि एक बार फिर से अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित पेट्रोल पंपों पर घटतौली की शिकायतें सामने आती रहती हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद अंकुश लगाने व किसी भी प्रकार की कार्रवाई को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह है कि घटतौली धड़ल्ले से जारी है, जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।

घटतौली करने वालों पर हो कार्रवाई
अकबरपुर के जगदीश व अनंतराम ने कहा कि जिस समय अभियान चला था, उस समय कुछ दिनों तक घटतौली पर अंकुश लगा था। इसके बाद एक बार फिर से ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर घटतौली शुरू हो गई है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सुनील शर्मा व दिलीप वर्मा ने कहा कि बीते दिनों ही एक पेट्रोलपंप पर पेट्रोल भरवाने के दौरान घटतौली की आशंका हुई। इसका विरोध किया, तो कर्मचारी अभद्रता पर उतारू हो गया। इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।


समय-समय पर चलता है अभियान
घटतौली रोकने को लेकर समय समय पर अभियान चलाया जाता है। कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई। यदि ऐसी कोई शिकायत सामने आएगी, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -नीलेश उत्पल, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed