{"_id":"5cb2198abdec22145d384d17","slug":"1555175891416-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग, 16 बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग, 16 बीघा गेहूं की फसल जली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना अंतर्गत प्रतापपुर चमुर्खा के मजरा कटघरवा में शनिवार अपराह्न शॉर्ट सर्किट से निकली चिन्गारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची अहिरौली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। दमकलकर्मी गांव पहुंचे, लेकिन घटनास्थल तक रास्ता न होने के चलते वाहन नहीं जा सका। इस पर दूर से ही पाइप के सहारे आग बुझाने को मजबूर हुए। लगभग आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 13 किसानों की लगभग 16 बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। घटना में लगभग साढ़े 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ। बाद में पहुंची राजस्व टीम ने नुकसान का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार अपराह्न अहिरौली थाना अंतर्गत प्रतापपुर चमुर्खा के मजरा कटघरवा में गांव निवासी रामलौट के गेहूं के खेत में ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार के टकराने से निकली चिन्गारी से आग लग गई। उठती आग की लपटें देख मौके पर अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में एकत्र ग्रामीणों ने पुलिस व फायरब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष अहिरौली संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तेजी से फैलती आग पर काबू पाने के लिए पुलिसकर्मी भी आग बुझाने के प्रयासों में ग्रामीणों के साथ जुट गए। युवा भाजपा नेता संगम पांडेय ने भी सहयोगियों के साथ आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की।
इस बीच फायरकर्मी वाहन लेकर पहुंचे, लेकिन घटनास्थल तक रास्ता न होने के चलते मौके तक वाहन नहीं पहुंच सका। इस पर घटना से दूर वाहन खड़ा कर पाइप के सहारे आग बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था कर फायरकर्मी भी ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। लगभग आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक रामलौट, मनीराम, रामबरन, बच्चाराम, पतिराज, रामप्रकाश, रमाशंकर, राजितराम समेत 13 किसानों की लगभग 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित किसानों के अनुसार आग से लगभग साढ़े चार लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ। उधर घटना की जानकारी होते ही राजस्व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।