{"_id":"5ca0f9f5bdec2213f754f6d9","slug":"155405370213-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिटिकल बूथों पर हर हाल में हों सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिटिकल बूथों पर हर हाल में हों सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। क्रिटिकल व वल्नरेबल बूथों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएं। संबंधित क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों को सुरक्षा का अहसास दिलाते हुए शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करें। गड़बड़ी करने वाले संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाए। यदि जरूरत हो, तो उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जाए। संबंधित बूथों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाए। यह निर्देश रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सुरेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों को दिए।
डीएम सुरेश कुमार ने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के सभी जरूरी प्रबंध समय रहते पूर्ण कर लिए जाएं। कहा कि जिन बूथों को क्रिटिकल बूथ के रूप में चिंहित किया गया है, वहां विशेष ध्यान दिया जाए। जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी लगातार संबंधित क्षेत्रों में जाकर ऐसे लोगों पर कड़ी निगाह रखें, जिनसे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका हो। संदिग्धों पर न सिर्फ कड़ी निगाह रखें, बल्कि यदि जरूरत पड़े, तो उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जाए। संबंधित क्षेत्र में जाकर ग्रामीणों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाएं और उन्हें उनके मताधिकार के बारे में जानकारी दें।
एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में कोई गड़बड़ी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष पर होगी। गड़बड़ी की सूचना मिलते ही न सिर्फ एसओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, बल्कि जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दें। इस दौरान एडीएम अमरनाथ रॉय, एएसपी अशोक रॉय, बीएसए अतुल कुमार सिंह, डीआईओएस विनोद सिंह समेत निर्वाचन से जुड़े सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
क्या है क्रिटिकल बूथ
क्रिटिकल बूथ वह हैं जहां पहले के चुनाव में 90 फीसद मतदान हुआ है। इसके अलावा किसी एक उम्मीदवार को अकेले 80 फीसद मत मिला हो। किसी चुनाव में उक्त बूथों पर मतदान को लेकर मारपीट, फसाद या बूथ कैप्चरिंग जैसी घटना हुई है। ऐसे बूथों को भारत निर्वाचन आयोग ने क्रिटिकल बूथ की कैटेगरी में रखा है।
क्या है वल्नरेबल बूथ
ऐसे गांव व पुरवे जहां के वोटर को कभी वोट देने से रोका गया हो या फिर रोके जाने की संभावना हो ऐसे बूथ को वल्नरेबल कैटेगरी में रखा गया है। ऐसे गांव के प्रभावित वोटरों व वोटरों को प्रभावित करने वाले कारणों व दबंगों को चिन्ह्ति किया जाएगा।