फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   रविवार के अवकाश में भी गुलजार रहे कार्यालय

रविवार के अवकाश में भी गुलजार रहे कार्यालय

Sun, 31 Mar 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
रविवार के अवकाश में भी गुलजार रहे कार्यालय
अंबेडकरनगर। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रविवार के अवकाश के बावजूद सभी सरकारी कार्यालय गुलजार रहे। प्रतिदिन की तरह ही संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पहुंचकर जरूरी कार्य निपटाए। सुबह से ही कार्यालयों में कार्य प्रारंभ हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा। विभिन्न कार्यों के लिए आए बजट को निपटाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़बड़ाहट दिखी।
विज्ञापन


31 मार्च को समाप्त हो रहे वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रविवार का अवकाश होने के बावजूद आमदिनों की तरह जरूरी कार्य हुए। सुबह से ही अधिकारी व कर्मचारी ने अपने कार्यालय पहुंच गए। विभिन्न योजनाओं के तहत होने वाले कार्यों के लिए आने वाले बजट को खपाने में अधिकारी व कर्मचारी जुटे नजर आए। अवकाश के बावजूद कार्यालयों में निपटाए जा रहे कार्य का जायजा लेने अमर उजाला टीम रविवार पूर्वाह्न एआरटीओ कार्यालय पहुंची। एआरटीओ कैलाशनाथ सिंह अपने कक्ष में मौजूद मिले। कर्मचारी मोहम्मद यासिर, प्रवेश कुमार, राजन पांडेय व अभिषेक आदि कर्मचारी अपने अपने कार्यों में व्यस्त दिखे। बीच बीच में एआरटीओ संबंधित कर्मचारी के निकट पहुंचकर जरूरी दिशा-निर्देश देते दिखे।
विज्ञापन


टीम इसके बाद अकबरपुर तहसील पहुंची। यहां एसडीएम सदर अभिषेक पाठक व तहसीलदार गिरिवर सिंह अपने अपने कक्ष में बैठे जरूरी फाइलों को निपटाते दिखे। तहसील के कर्मचारी विमल कुमार, राजेंद्र, रामनरेश व शेषनाथ आदि कार्य करते दिखे। एसडीएम बीच बीच में कर्मचारियों के पास पहुंचकर पत्रावलियों को पूरा करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश देते रहे। कोई भी कार्य अधूरा न रह जाए, इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़बड़ाहट दिखी। कुछ इसी प्रकार का दृश्य विकास भवन में भी दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव जहां अपने कक्ष में समय पर पहुंचकर जरूरी फाइलों का जायजा ले रहे थे, वहीं विकास भवन स्थित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी जरूरी कार्य निपटाने में जुटे हुए थे। इसके अलावा अन्य सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश के बावजूद सभी अधिकारी व कर्मचारी लगभग पूरे दिन कार्य निपटाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed