फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बच्चों के विवाद में चले जमकर लाठी डंडे, पांच घायल

बच्चों के विवाद में चले जमकर लाठी डंडे, पांच घायल

Sun, 31 Mar 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में चले जमकर लाठी डंडे, पांच घायल
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर के दुुक्खर परम रुदाइन गांव में शनिवार देर शाम बच्चों के विवाद में दो पक्ष लाठी-डंडा लेकर भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्ष के पांच लोगों को चोटें आईं। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे। किसी बात को लेकर उनका आपस में विवाद हो गया। वहां मौजूद लोगों समझा बुझाकर बच्चों को अलग किया। बताया जाता है कि बच्चों ने यह बात जाकर अपने घर बताई। आरोप है कि इस पर गांव निवासी रमाशंकर व अन्य लाठी-डंडों से लैस होकर गांव के ही भिखई के घर पहुंचे और बच्चों को समझा लेने की बात कही। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। इर्दगिर्द के लोगों ने मौके पर पहुंचकर समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


मारपीट में एक पक्ष के एक पक्ष के भिखई (58) पुत्र तुलसी, सरोजा देवी 25 पत्नी नंदलाल, मालती 16 पुत्री भिखई, नंदलाल 28 पत्नी नंदलाल, जबकि दूसरे पक्ष के रमाशंकर 45 पुत्र छोटेलाल को चोटें आईं। बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed