{"_id":"5c912035bdec226dae6693c2","slug":"155301492514-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मागों को लेकर अनशन पर डटे गांधी आश्रम कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मागों को लेकर अनशन पर डटे गांधी आश्रम कर्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोअंबेडकरनगर। भविष्य निधि सुरक्षित रखे जाने, बकाया वेतन का भुगतान किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे गांधी आश्रम के कर्मचारी सोमवार को भी डटे रहे। हक की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि जायज मांगों को लेकर जो आंदोलन छेड़ा गया है, उसे अंजाम तक पहुंचाकर ही रहा जाएगा।
नेतृत्व कर रहे दिवाकर व शशिभूषण ने कहा कि क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर विगत वर्ष आंदोलन छेड़ा था। लगभग एक माह तक चले आंदोलन के बाद समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देकर इसे समाप्त करा दिया गया था। कुछ मांगों का निस्तारण भी हुआ।
अन्य मांगों को लेकर समय-समय पर आवाज बुलंद की जाती रही, लेकिन उसके निस्तारण को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। इसके चलते एक बार फिर से आंदोलन छेड़ने को मजबूर होना पड़ा। वक्ताओं ने कहा कि एक पखवारे से अधिक समय तक चले आंदोलन के बाद भी जब उनकी मांगों को लेकर सुध नहीं ली गई, तो आमरण अनशन शुरू करना पड़ा। चेतावनी दी गई कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता, तब तक अनशन जारी रहेगा।