फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बाहरी सुंदरता के साथ आंतरित गुणों पर करना चाहिए गौर

बाहरी सुंदरता के साथ आंतरित गुणों पर करना चाहिए गौर

Tue, 19 Mar 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
बाहरी सुंदरता के साथ आंतरित गुणों पर करना चाहिए गौर
अंबेडकरनगर। मानिकपुर ग्राम सभा में चल रहे संगीतमयी श्रीराम कथा में कथावाचक स्वामी बालक दास जी महाराज ने वैवाहिक संबंधों के बारे में बताते हुए कहा कि लोग वैवाहिक जीवन में आंतरिक गुणों को नजर अंदाज कर बाहरी सुंदरता को अधिक महत्व देने लगे हैं, जिसके फलस्वरूप लोगों के वैवाहिक संबंध में तमाम प्रकार की समस्याएं उभरकर सामने आती हैं।
विज्ञापन



कथावाचक ने कहा कि माता सीता ने हम सभी को यह शिक्षा दिया है कि शारीरिक सौन्दर्य के प्रति आकर्षण और उसे प्राप्त करने की इच्छा विनाशकारी होती है। कहा कि सच्चा सच्चे के साथ और झूठा झूठे के साथ रहता है। सच्चे और झूठे की जोड़ी ज्यादा समय तक नहीं टिकती है। यही कारण है कि जब नकली मृग ने मरते समय लक्ष्मण को पुकारा तो द्वार पर खड़े असली लक्ष्मण ने नहीं सुना।
विज्ञापन



आज के समय में हमारे घर की दहलीज ही लक्ष्मण रेखा है, जिसका विचार घर में पुरुषों की अनुपस्थिति में घर की महिलाओं को रखनी चाहिए। सीता जी ने जब लक्ष्मण से मर्म वचन अर्थात यह कहा कि जब एक सौतले देवर के कारण हम पति पत्नी को बनवास हो गया है तो तुम कौन से सगे देवर हो, जो हमारा कहा मानकर प्रभु की सहायता के लिए जाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभु की प्रेरणा से कहे इन वचनों को सुनकर लक्ष्मण का मन विचलित हो गया और वे सीता जी के पास से प्रभु राम के पास चले गए। मरम बचन जब सीता बोला, हरि प्रेरित लछिमन मन डोला। कथावाचक ने कहा कि जीवन में बहुत कुछ हासिल करना जीवन की सार्थकता नहीं है, लेकिन आज लोग इसी में अपने जीवन की संपूर्ण सफलता देखते हैं। जीवन की सार्थकता के लिए राम नाम का सुमिरन भी बहुत जरूरी है, जिसे देखते हुए प्रभु नाम स्मरण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed