फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ोली को लेकर प्रशासन की तैयारियां हुईं मुकम्मल

ोली को लेकर प्रशासन की तैयारियां हुईं मुकम्मल

Mon, 18 Mar 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
ोली को लेकर प्रशासन की तैयारियां हुईं मुकम्मल
अंबेडकरनगर। होली को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। होलिका दहनस्थल के इर्दगिर्द जहां पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी, वहीं सार्वजनिक स्थानों पर भी सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सुचारु बिजली के लिए पावर कॉरपोरेशन तो निर्बाध पेयजल आपूर्ति के लिए नगर पालिका परिषद ने भी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन


होली की खुशियों में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार कर ली है। एएसपी अशोक कुमार रॉय ने बताया कि जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी होलिका दहनस्थल के इर्दगिर्द पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर भी सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। सभी सीओ व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि पर्व के दिन वे लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहें।
विज्ञापन


यदि कहीं कोई गड़बड़ी करता दिखे, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। एएसपी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चलते लगी आचार संहिता का भी सख्ती से इस दौरान पालन कराया जाएगा। यदि किसी ने उल्लंघन करने की कोशिश की, तो उसके विरुद्ध केस दर्ज किया जाएगा। इसके लिए शहरी क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। एडीएम अमरनाथ रॉय ने बताया कि आचार संहिता का पालन कराने के लिए जो टीमें गठित हैं, वे पर्व के दिन लगातार सक्रिय रहेंगी। इस बात पर विशेष नजर रखी जाएगी कि कहीं लोगों में शराब व पैसे का वितरण तो नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को मिलेगी भरपूर बिजली
होली पर्व के दिन लोगों को भरपूप बिजली मिल सके, इसके लिए पावर कॉर्पोरेशन ने तैयारियां पूर्ण कर लिए जाने का दावा किया है। अधिशाषी अभियंता विद्युत वीके पटेल ने बताया कि जिला मुख्यालय को 24 घंटा, तहसील मुख्यालयों को 20 घंटा व ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटा बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से बिजली मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। यदि कहीं किसी कारणवश गड़बड़ी होती है, तो उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा।

24 घंटे रहेगी पेयजल आपूर्ति
अकबरपुर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता के प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के उपभोक्ताओं को होली पर्व के दिन लगातार पेयजल आपूर्ति की जाएगी। पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बिजली न रहने की दशा में जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है।

स्वास्थ्य व यातायात की बेहतर रहेगी व्यवस्था
होली के हुड़दंग में किसी प्रकार की घटना होने पर इलाज में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में 24 बेड लगाए गए हैं। यहां पहले 18 बेड लगे हुए थे। सीएमएस डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि होली पर्व के दिन इमरजेंसी में तीन चिकित्सक डा. अतीक आलम, डॉ. मुख्तार शेख व डॉ. उबैदुल्लाह की तैनाती की गई है। दवाओं की भी पर्याप्त उपलब्धता है।

बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी बसखारी में 18 बेड से बढ़ाकर 20 बेड किया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मारकंडेय प्रसाद ने बताया कि इलाज में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। इसके अलावा अन्य सीएचसी व पीएचसी पर भी पर्व के मद्देनजर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उधर पर्व को देखते हुए अकबरपुर बस स्टेशन से 10 अतिरिक्त बसों का संचालन 18 मार्च से ही प्रारंभ कर दिया गया है। एआरएम कमाल अहमद खान ने बताया कि रोडवेज में 65 बसें पहले से ही संचालित हैं। पर्व को देखते हुए 10 अतिरिक्त बसें संचालित की गई हैं। इनमें 8 बसें अकबरपुर से दिल्ली, जबकि अकबरपुर से लखनऊ के लिए 2 बसों का संचालन सोमवार 18 मार्च से प्रारंभ कर दिया गया है।


आंख के रोगी रखें विशेष सतर्कता
नेत्ररोग विशेषज्ञ डा. पंकज ने कहा कि नेत्र रोग से पीड़ित लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। कोशिश करें कि वे रंग से दूर रहें। यदि आंख में रंग पड़ जाता है, तो गुनगुने पानी से तत्काल अच्छी तरह से धुलें। इसके बाद नेत्ररोग विशेषज्ञ को तत्काल दिखाएं। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके वर्मा ने बताया जिन्हें रंग से एलर्जी हो, उन्हें चाहिए कि वे रंग ही न खेलें। यदि खेलना चाहें, तो वे हर्बल रंग का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed