{"_id":"5c8e889ebdec223c99274f4e","slug":"1552845047161559-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में शांति को जलालपुर पुलिस ने 1559 पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में शांति को जलालपुर पुलिस ने 1559 पर कसा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जलालपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नकेल कसना शुरु कर दिया है। आपराधिक घटनाओं में लिप्त 60 बदमाशों के विरुद्घ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। 1480 पर शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की गई। 4 अपराधियों के विरुद्घ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई। साथ ही 15 अन्य पर अलग अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया।
लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जनपद पुलिस एक्शन मूड में आ गई है। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र टीम के साथ लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिदिन जरूरी समीक्षा, निरीक्षण व कार्रवाई कर रहे हैं। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश है कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाए।
इसी कड़ी में जलालपुर कोतवाली पुलिस ने फरवरी माह की शुरुआत से अब तक 1559 लोगों के विरुद्घ कार्रवाई की है। कोतवाल नीरज सिंह ने बताया कि 60 बदमाशों के विरुद्घ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है, जबकि 1480 ऐसे लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है, जिनसे चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था में खलल डालने की आशंका है।
विज्ञापन
4 के विरुद्घ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। इसके अलावा 15 अन्य लोगों पर भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर चालान किया गया है। कहा कि पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है। आगे इस अभियान में और तेजी लायी जाएगी।