{"_id":"5c8e8894bdec22068c42927a","slug":"15528450372047-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्लापुर में सवा करोड़ से बनेगी पीएचसी, मिले 47 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्लापुर में सवा करोड़ से बनेगी पीएचसी, मिले 47 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। आलापुर के जल्लापुर में पीएचसी के निर्माण के लिए शासन से प्रथम किस्त के रूप में 47 लाख रुपये स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध हो गया है। 1 करोड़ 35 लाख 85 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पीएचसी का निर्माण कार्य आवार संहिता लागू होने के चलते लोकसभा चुनाव बाद प्रारंभ हो जाएगा। इससे लगभग 30 हजार की आबादी को बेहतर इलाज का लाभ मिलेगा।
मरीजों व उनके तीमारदारों को बेहतर इलाज के लिए इधर उधर की लंबी दौड़ न लगानी पड़े, इसके लिए बीते दिनों शासन ने आलापुर तहसील अंतर्गत जल्लापुर में पीएचसी के निर्माण को हरी झंडी प्रदान की थी। 1 करोड़ 35 लाख 85 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पीएचसी के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को सौंपी गई। निर्माण में आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए गत दिवस ही शासन ने स्वास्थ्य विभाग को प्रथम किस्त के रूप में 47 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करा दिया।
हालांकि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते चुनाव बाद ही निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकेगा। पीएचसी के निर्माण से क्षेत्र की लगभग 30 हजार की आबादी को सुचारु इलाज के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अवर अभियंता विजयपाल सिंह ने बताया कि जल्लापुर में शासन ने पीएचसी निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। 1 करोड़ 35 लाख 85 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पीएचसी के निर्माण के लिए प्रथम के रूप में कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को 47 लाख रुपये उपलब्ध हो गया है।
उधर पीएचसी निर्माण की मंजूरी पर क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर स्वागत पिया। क्षेत्र के लालमन व संतराम ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इलाज के लिए मरीजों व उनके तीमारदारों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। पीएचसी निर्माण से इसमें राहत मिलेगी। सावित्री देवी व ऊषा ने कहा कि पीएचसी निर्माण की सख्त जरूरत थी। सरकारी अस्पताल के दूरदराज स्थित होने के चलते अक्सर मरीजों व उनके तीमारदारों के समक्ष असहज स्थिति उत्पन्न होती है। पीएचसी के निर्माण से ऐसी स्थिति से राहत मिलेगी।
चुनाव बाद शुरू होगा निर्माण कार्य
आलापुर के जल्लापुर में 1 करोड़ 35 लाख 85 हजार रुपये की लागत से पीएचसी के निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान की थी। प्रथम किस्त के रूप में 47 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। आचार संहिता लागू होने के चलते अब लोकसभा चुनाव बाद ही निर्माण शुरू होगा। -डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ