{"_id":"5c8bda3cbdec2213ed0cb44b","slug":"155266933413-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी पर लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी पर लगा ब्रेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी पर ब्रेक लग गया है। डीएम ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि विशेष परिस्थिति को छोड़कर किसी भी दशा में जिले से बाहर जाने की अनुमति नहीं है। डीएम ने आदेश का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। उधर एसपी ने भी इसी तरह का आदेश पुलिस कर्मियों के लिए जारी किया है।
बीते दिनों मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने सभी आयुक्त व डीएम एसपी समेत विभिन्न अधिकारियों को भेजे पत्र में निर्देश किया था कि कतई अनुमति के बगैर मुख्यालय न छोड़ें। इस आदेश के क्रम में डीएम सुरेश कुमार ने जिले के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि विशेष परिस्थिति में भी उनकी अनुमति के बगैर कोई भी अधिकारी कर्मचारी अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
इसका उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। उधर इसी तरह का आदेश एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने भी निर्गत किया है। कहा कि विशेष मामलों को छोड़कर सभी तरह के अवकाश पर रोक लगाई जाती है।