फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   8 अप्रैल से होगा पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण

8 अप्रैल से होगा पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण

Thu, 14 Mar 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
8 अप्रैल से होगा पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए आगामी 8 अप्रैल से 12 अप्रैल तक जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोनों पालियों में होने वाले प्रशिक्षण में कुल 5 हजार 220 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 35 ईवीएम के प्रशिक्षक व 22 मास्टर ट्रेनर कर्मचारियों को मतदान संबंधित जानकारियां देंगे।
विज्ञापन


गत 10 मार्च को लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही चुनाव को कुशलतापूर्वक निपटाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दीं। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए गठित टीमें सक्रिय हो उठीं। साथ ही जगह जगह लगे बैनर, पोस्टर व होर्डिंग को भी उतार दिया गया। मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए प्रथम चरण में पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों को आगामी 8 अप्रैल से 12 अप्रैल तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दिए जाने वाले प्रशिक्षण के लिए एक दिन पहले 9 कक्ष व 2 हाल का अधिग्रहण कर लिया गया था।
विज्ञापन


प्रशिक्षण प्रभारी परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि पांच दिन तक चलने वाले विशेष प्रशिक्षण में प्रतिदिन दो पालियों में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जबकि दूसरी पाली अपराह्न 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेगा। कुल 5 हजार 220 पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 35 ईवीएम के प्रशिक्षक कर्मचारियों को ईवीएम के संचालन के बारे में जानकारी देंगे। इसमें आने वाली छोटी गड़बडिय़ों को दूर करने के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अलावा 22 मास्टर ट्रेनर मतदान के बारे में जानकारी देंगे। बताया कि प्रशिक्षण को सकुशल निपटाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed