फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   तेल छिड़क महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास, ट्रामा रेफर

तेल छिड़क महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास, ट्रामा रेफर

Wed, 13 Mar 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
तेल छिड़क महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास, ट्रामा रेफर
केरोसिन छिड़क महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास, ट्रॉमा रेफर
विज्ञापन

आग बुझाने में झुलसा पति, ट्रॉमा रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। महरुआ थाना अंतर्गत रामपुर नोनसिला गांव निवासिनी एक महिला ने मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा लिया। आग की लपटों से घिरी महिला को बचाने के प्रयास में उसका पति भी आग की चपेट में आ गया। इर्दगिर्द के लोग जब तक आग बुझाते, तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुके थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार महरुआ थाना अन्तर्गत रामपुर नोनसिला निवासिनी विनीता (25) पत्नी रामचंद्र ने मंगलवार देर शाम खुद को कमरे में बंद कर लिया। घरवालों ने बताया कि कुछ देर बाद उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा लिया। आग की लपटों से घिरी विनीता खुद ही दरवाजा खोलकर चीखती चिल्लाती बाहर की तरफ भागी। घर के बाहर मौजूद पति रामचंद्र पत्नी को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गया। उसने आग बुझाने का प्रयास किया, तो वह भी आग की लपटों से घिर गया। इस बीच गुहार पर इर्दगिर्द के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाया, लेकिन तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो चुके थे। स्थानीय इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए दंपती को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसओ अश्विनी विश्वकर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


ढिबरी से लगी आग में झुलसा वृद्ध
अकबरपुर। कोतवाली अंतर्गत मिर्जापुर निवासी एक वृद्ध ढिबरी से लगी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों के अनुसार मिर्जापुर गांव निवासी मनीराम (65) पुत्र मेवालाल बुधवार रात घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। निकट ही जलती हुई ढिबरी रखी हुई थी। बताया जाता है कि मध्य रात्रि करीब अचानक जलती ढिबरी बिस्तर पर गिर पड़ी। इससे बिस्तर में आग लग गई। इस आग की चपेट में वह भी आ गया। कपड़े में लगी आग को उसने खुद ही बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुहार पर पहुंचे घरवालों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। जिला अस्पताल में इलाज हुआ, लेकिन तबियत में सुधार की बजाए और बिगड़ गई। इस पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed