{"_id":"5c87e2f1bdec221425445cbe","slug":"15524094205-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक नदारद, फार्मासिस्ट कर रहा मरीजों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक नदारद, फार्मासिस्ट कर रहा मरीजों का उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। शासन-प्रशासन के निर्देशों के बावजूद अस्पतालों में डॉक्टरों की मनमानी मरीजों पर भारी पड़ रही है। मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कम्हरिया में कर्मचारियों के लापता होने से मरीजों को परेशान होना पड़ा। डॉक्टर के मौजूद नहीं होने पर फार्मासिस्ट ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं लिखीं।
जिले के सीमावर्ती क्षेत्र कम्हरिया व उसके आसपास के लोगों को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के प्रयासों को डॉक्टरों व कर्मचारियों की लापरवाही झटका दे रही है। मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कम्हरिया में सुबह 10 बजे उपचार शुरू होने के दो बाद ही चिकित्सक समेत छह कर्मचारियों में चार लापता हो गए।
पीएचसी में दो कर्मचारी ही उपस्थित थे। चिकित्सक कक्ष में बैठ कर एक फार्मासिस्ट मरीजों का परीक्षण कर दवाएं लिख रहा था। एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दवा बांट रहा था। कर्मचारियों से चिकित्सक वंशगोपाल के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि वह किसी काम से दिल्ली गए हैं। फार्मासिस्ट अनन्तलाल, लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार व चौकीदार सुरेश कुमार बिना सूचना के लापता बताए गए।
विज्ञापन
उपचार कराने पहुंचे मोनू मिश्र व हीरालाल ने बताया कि चिकित्सक तो कभी-कभी ही मिलते हैं। फार्मासिस्टों के भरोसे अस्पताल चलता है। कम्हरिया के सूरज व आशुतोष ने बताया कि शिकायत पर करने कोई सुनता ही नहीं। उधर जहांगीरगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. उदयचंद्र यादव ने कहा कि सुचारु ढंग से इलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। खामियां मिलने पर संबंधित के विरुद्घ कार्रवाई की संस्तुति होगी।