{"_id":"5c869bdbbdec22140b209041","slug":"1552325687936-50-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैनल फुंकने से 36 घंटे तक बिजली से वंचित रही 50 हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैनल फुंकने से 36 घंटे तक बिजली से वंचित रही 50 हजार की आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। गर्मी का आगाज होने के साथ ही जर्जर विद्युत उपकरण फिर सुचारु विद्युत आपूर्ति में बाधक बनने लगे हैं। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के साउथ वेस्ट व कुर्की फीडर का पैनल फुंकने से करीब 50 हजार की आबादी 36 घंटे तक विद्युत आपूर्ति से वंचित रही। रविवार सुबह अचानक बाधित हुई आपूर्ति सोमवार दिन में भी बहाल नहीं हो सकी। इससे उपभोक्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
शासन द्वारा भले ही उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत आपूर्ति का दावा किया जाता हो, लेकिन हकीकत इससे इतर है। अघोषित कटौती के साथ ही जर्जर विद्युत उपकरण व ओवरलोड चल रहे फीडर उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत आपूर्ति मुहैया कराने में बड़ा बाधक हैं। जर्जर उपकरण व ओवरलोड का ही दुष्परिणाम है कि अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र का साउथ वेस्ट फीडर व कुर्की फीडर का पैनल रविवार सुबह अचानक फुंक गया। इससे करीब 50 हजार आबादी की आपूर्ति ठप हो गई।
उपभोक्ताओं को लगा कि शायद यह अघोषित कटौती हो। कुछ देर में बहाल हो जाएगी। परंतु ऐसा नहीं हुआ। आपूर्ति बहाल होने के इंतजार में उपभोक्ताओं का पूरा दिन बीत गया, लेकिन दोनों क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उपभोक्ताओं को बताया गया कि विभाग गड़बड़ी को शाम तक दुरुस्त कर रात में आपूर्ति बहाल करेगा, लेकिन रात भी बगैर बिजली के ही बीत गई। इससे उपभोक्ताओं को पूरी रात मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सोमवार दिन भर उपभोक्ता आपूर्ति बहाल होने की टकटकी लगाए रहे। परंतु विभाग पैनल दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल करने में सफल नहीं हुआ। इसके चलते लगभग 50 हजार की आबादी 36 घंटे आपूर्ति से वंचित रही। विद्युत व्यवधान से साउथ वेस्ट व कुर्की फीडर से जुड़े परमदा, अरजानीपुर, अरियौना, शुकलहिया, लालापुर, बनगांव, डिहवा, कचना, मरथुआ सरैया, बट्टूगढ़, आनंदनगर, अशरफपुर बरवां, परासी, रतनपुर व कुर्की आदि दर्जनों गांवों की आपूर्ति बाधित रही। लगातार 36 घंटे आपूर्ति बहाल न होने से सबसे ज्यादा मुश्किल मोबाइल उपभोक्ताओं को हुई। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जिन घरों में इनवर्टर आदि लगे थे, वह भी जवाब दे गए। इससे उपभोक्ताओं को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सोमवार शाम आपूर्ति बहाल होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
बहाल कर दी गई आपूर्ति
दोनों फीडर के पैनल फुंक गए थे। इसके चलते आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न हुआ। विभाग की तकनीकी टीम ने सक्रियता के साथ काम किया, और सोमवार शाम पैनल को दुरुस्त कर लिया गया। इसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। -वीके पटेल, अधिशासी अभियंता विद्युत अकबरपुर