{"_id":"5c83f516bdec2214107cfcda","slug":"15521519234-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग कर रहे युवक की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलिंग कर रहे युवक की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। वैवाहिक आयोजन में भाग लेकर घर लौट रहे एक बाइक पर सवार तीन लोगों को शनिवार सुबह अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत ब्लॉक मुख्यालय के निकट गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। इससे एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर में एक वैवाहिक आयोजन में भाग लेकर हंसवर थाना अंतर्गत मानिकपुर गांव निवासी हरिकिशन (45) पुत्र श्रीराम, जहांगीरगंज थाना अंतर्गत नसीरपुर गांव निवासी राजितराम (30) पुत्र जियालाल व झिन्ना (50) पुत्र टेढ़ी एक ही बाइक से शनिवार सुबह घर जा रहे थे।
बताया जाता है कि जब वे सभी अकबरपुर विकास खंड कार्यालय के निकट पहुंचे, तो इसी बीच उधर से गुजर रही गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे हरिकिशन की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां झिन्ना की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के अतरौलिया थाना अन्तर्गत शेखपुर गांव निासी रुद्रप्रताप (28) पुत्र श्रवण कुमार शुक्रवार देर शाम बाइक से बसखारी से घर जाते समय बाजार के निकट पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
अलीगंज थाना अंतर्गत रामपुर गांव निवासी रामकुमार (52) पुत्र पलटू शनिवार सुबह टांडा जाते समय खेतापुर गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। टांडा थाना अंतर्गत पिपरी गांव निवासी विवेक (20) पुत्र आदित्य शुक्रवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उधर अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत मुरादाबाद मोहल्ला निवासी मिथिलेश (48) पुत्र प्रमोद प्रभा देवी (80) पत्नी राजितराम को लेकर बाइक से जिला अस्पताल जाते समय बसखारी रोड पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्रभा की हालत गंभीर बनी हुई है।