फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बैंक के लिए एक दिन पहले निकली महिला की गला दबा कर हत्या

बैंक के लिए एक दिन पहले निकली महिला की गला दबा कर हत्या

Fri, 08 Mar 2019 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
बैंक के लिए एक दिन पहले निकली महिला की गला दबा कर हत्या
बैंक से लौट रही महिला की गला दबा कर हत्या
विज्ञापन

जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। बैंक खाते से रुपये निकालकर लौट रही एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव गुरुवार सुबह गांव से कुछ दूर गेहूं के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची जहांगीरगंज पुलिस ने मौके का जायजा लिया। महिला के पास से तीन हजार रुपए नकद व मोबाइल फोन बरामद हुआ है। एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने गांव पहुंचकर परिवारीजनों से घटना के बारे में जानकारी की। देवर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्घ महिला की हत्या का केस दर्ज किया है।

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मालपुर बसहिया गांव निवासी बलवंता देवी (36) पत्नी रामनाथ बुधवार दोपहर ढोलबजवा बाजार स्थित बैंक गई थी। परिवारीजनों के मुताबिक बलवंता ने बैंक शाखा से तीन हजार रुपये निकालकर घर के लिए चली लेकिन देर शाम तक वह पहुंची नहीं। इस पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरु की।
विज्ञापन


उसका कहीं पता नहीं चला। परिवारीजनों ने रात में पुलिस को सूचित किया। इस बीच गुरुवार सुबह स्कूल जा रहे बच्चों ने देखा कि गांव के बाहर गेहूं के खेत में महिला का शव पड़ा है। थोड़ी ही देर में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। महिला की शिनाख्त बलवंता देवी के रूप में हुई। जानकारी होते ही परिवारीजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष बीडी तिवारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों के मुताबिक बलवंता का पति रामनाथ बाहर नौकरी करता है। उसकी एक पुत्री व दो पुत्र हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। देवर अमरनाथ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्घ हत्या का केस दर्ज किया है। बलवंता की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात कही गई है। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्र अपराह्न गांव पहुंचे और मृतका के परिवारीजनों से मुलाकात की। एसपी ने कहा कि पुलिस हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करेगी। एसपी ने तफ्तीश के संबंध में एसओ को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed