{"_id":"5c7eaef6bdec222dcc576056","slug":"155180629410-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने चार हजार पात्रों का जल्द पूरा होगा पक्के घर में रहने का सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने चार हजार पात्रों का जल्द पूरा होगा पक्के घर में रहने का सपना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासीय योजना के तहत वर्ष 2018-19 में चयनित तीन हजार 790 पात्रों के सापेक्ष दो हजार 689 पात्रों के खाते में बीते दिनों तीसरी किस्त के रूप में 10 हजार रुपये की दर से दो करोड़ 68 लाख 90 हजार रुपये की राशि भेज दी गई। इससे उनका पक्के आवास में रहने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। 103 पात्रों के खाते में अब तक दूसरी किस्त की राशि नहीं पहुंच सकी है। दरअसल संबंधित पात्रों ने अब तक प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार रुपये की राशि का उपभोग प्रमाणपत्र ही विभाग को नहीं उपलब्ध कराया है।
पक्के आवास में रहने का सपना संजोने वाले दो हजार 689 पात्रों का सपना जल्द पूरा होने वाला है। दरअसल प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासीय योजना के तहत चयनित दो हजार 689 पात्रों के आवास लगभग पूर्ण हो चुके हैं। अंतिम टच देने के लिए उनके खाते में तीसरी किस्त के रूप में 10 हजार रुपये की दर से दो करोड़ 68 लाख 90 हजार रुपये की धनराशि भेज दी गई।
बताते चलें कि योजना के तहत वर्ष 2018-19 में पक्के आवास के लिए तीन हजार 790 पात्रों का चयन किया गया था। तीन हजार 790 पात्रों के खाते में प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार रुपये, जबकि उपभोग प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने पर तीन हजार 689 पात्रों के खाते में द्वितीय किस्त 70 हजार रुपये की राशि भेज दी गई। इनमें से दो हजार 689 पात्रों में द्वितीय किस्त का उपभोग प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया, तो बीते दिनों ही संबंधित के खाते में तीसरी किस्त भी भेज दी गई।
विज्ञापन
चयनित तीन हजार 793 पात्रों के सापेक्ष 103 पात्र ऐसे हैं, जिनके खाते में दूसरी किस्त की राशि नहीं भेजी जा सकी है। दरअसल इन पात्रों ने अब तक प्रथम किस्त की राशि का उपभोग प्रमाणपत्र ही ग्राम्य विकास विभाग को नहीं उपलब्ध कराया है। परियोजना निदेशक प्रदीप पांडेय ने बताया कि जिन्होंने उपभोग प्रमाणपत्र नहीं दिया है, उनसे अविलंब दिए जाने के लिए कहा गया है। उपभोग प्रमाणपत्र मिलते ही द्वितीय व तृतीय किस्त की राशि संबंधित के खाते में भेज दी जाएगी।