फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पूरे दिन जाम के संकट से जूझा अकबरपुर नगर, बेहाल हुए लोग

पूरे दिन जाम के संकट से जूझा अकबरपुर नगर, बेहाल हुए लोग

Mon, 25 Feb 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
पूरे दिन जाम के संकट से जूझा अकबरपुर नगर, बेहाल हुए लोग
अंबेडकरनगर। सोमवार को एक बार फिर से पुलिस प्रशासन यातायात दबाव के आगे लाचार नजर आया। यह जानकारी होने के बावजूद कि रविवार अवकाश के बाद मुख्यालय पर भारी भीड़ उमड़ेगी, पुलिस प्रशासन ने किसी अतिरिक्त प्रबंध की जरूरत नहीं महसूस की। नतीजा यह कि व्यापक जाम पूरे दिन अलग-अलग मार्गों पर लगा रहा। स्थानीय नागरिकों से लेकर बाहरी यात्री तक घंटों जाम में फंसे रहे। मुख्य मार्गों के अलावा वैकल्पिक मार्गों में भी दिनभर जाम की स्थिति रही। कुछ अलग करने की बजाए यातायात पुलिसकर्मी से लेकर सिविल पुलिसकर्मी जहां-तहां दिखे जरूर, लेकिन बस फर्ज अदायगी ही चलती रही।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर दिन प्रतिदिन बढ़ती जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन लगातार जिम्मेदार अधिकारियों के साथ-साथ व्यापारियों व गणमान्य लोगों के साथ बैठकें कर कार्य योजना तो तैयार कर रहा, लेकिन जाम की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल रही। सोमवार को भी अकबरपुर नगर के विभिन्न मार्गों पर सुबह से ही जाम की समस्या उत्पन्न हो गई, जो देर शाम तक चलती रही। अकबरपुर फैजाबाद मार्ग, फौव्वारा तिराहा से पुराने तहसील तिराहा, नई सड़क, ओवरब्रिज व बस स्टेशन क्षेत्र में रुक-रुककर जाम लगता रहा। फौव्वारा तिराहा से पुराने तहसील पर लगने वाले जाम का आलम यह था कि पैदल चलना भी लोगों का दूभर हो रहा था। ट्रैफिक पुलिस के अथक प्रयास के चलते लगभग एक घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन


जाम में फंसे लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जाम समस्या दूर करने के लिए जब तक गंभीरता नहीं दिखाई जाती, तब तक इससे राहत मिलने वाली नहीं है। सिर्फ बैठक करने से कुछ होने वाला नहीं है। उसे जमीनी हकीकत बनाना होगा। व्यापारी धर्मेंद्र कुमार व सुनील कुमार ने कहा कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटाया जाता, तब तक इससे राहत नहीं मिल सकती। जाम समस्या दूर करने के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था करनी होगी। जब तक ऐसा नहीं किया जाता, तब तक राहत मिलने वाली नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष पाठक ने कहा कि एनएच का निर्माण कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कर उस पर आवागमन प्रारंभ होने से भी जाम से कुछ राहत मिल सकती है। उधर एडीएम अमरनाथ रॉय ने बताया कि जाम की समस्या दूूर करने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है। शीघ्र ही उसके अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed