{"_id":"5c6853c7bdec2273a9249bf9","slug":"15503411684-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान प्रभावित करने वालों को पाबंद करने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान प्रभावित करने वालों को पाबंद करने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान प्रभावित करने वालों को पाबंद करने की प्रक्रिया शुरू
अंबेडकरनगर। आगामी लोकसभा चुनाव में बूथों पर मतदान को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पाबंद करने की प्रक्रिया जिले में शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम को हुई बैठक में एडीएम ने कहा कि सभी बूथों से जुड़े ऐसे लोगों को तत्काल प्रभाव से पाबंद किया जाए, जो मतदान में असर डाल सकते हैं। एसडीएम व सीओ से कहा गया कि वे बूथों का जायजा लेकर यह तय करें कि मतदान के दौरान संभावित किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने का इंतजाम अभी से ही कर लिया जाए।
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों तथा निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में शुक्रवार शाम अपर जिलाधिकारी गिरिजेश त्यागी ने कलेक्ट्रेट में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीएम ने कहा कि विधानसभा वार संवेदनशील बूथों का जायजा लिया जाए। बूथवार यह सूची तैयार कर ली जाए कि ऐसे कौन से लोग हैं, जो सामान्य मतदान को किसी भी तरीके से प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे लोगों को तत्काल प्रभाव से पाबंद किया जाए।
उन्हें व्यक्तिगत तौर पर हिदायत दी जाए कि यदि उन्होंने चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी का प्रयास किया तो अलग से कठोरतम वैधानिक कार्रवाई होगी। अधिकारियों से कहा कि बूथों पर भ्रमण के दौरान मतदाताओं से विस्तृत बात की जाए। पिछले चुनावों का फीडबैक लिया जाए कि बीते चुनाव में मतदान के दौरान उन्हें अनावश्यक तौर पर रोकने या मारपीट जैसे कोई प्रयास तो नहीं हुए थे। अन्य तरह के गैर संसदीय आचरण व घटनाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की जाए। इसके बाद उसी आधार पर सभी जरूरी प्रक्रिया तय कर ली जाए।
विज्ञापन
एएसपी अशोक कुमार राय ने कहा कि स्पष्ट तौर पर क्षेत्र में बता दिया जाए कि यदि मतदान में किसी ने गड़बड़ी के प्रयास किए तो प्रशासन उनसे अत्यंत सख्ती से निपटेगा। ऐेसे लोगों पर गंभीर धाराएं लगाई जाएंगी। एएसपी ने निर्देश दिया कि बूथों पर मतदाताओं को भरोसा दिलाया जाए कि प्रशासन निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी जरूरी इंतजाम करेगा। बैठक में सभी तहसीलों के एसडीएम व सीओ समेत निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।