{"_id":"5c659ea5bdec2256b8080004","slug":"15501637288-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने दूल्हे को वाहन से निकालकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने दूल्हे को वाहन से निकालकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अराजक तत्वों ने दूल्हे को वाहन से निकालकर पीटा
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। शरारती तत्वों ने दूल्हे की गाड़ी पर हमला बोलकर पिटाई कर दी। इससे दूल्हा समेत सहबाला बने एक सात वर्षीय बच्चे को गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे के सिर में गंभीर चोट आने के चलते उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कजपुरा गांव निवासी राम सुरेश की पुत्री की बुधवार को शादी थी। शाम करीब सात बजे बारात अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बभनपुरा गांव से जब कजपुरा मोड़ के पास पहुंची। इसी बीच वहां मौजूद कुछ शरारती तत्वों ने दूल्हा चंद्रभान की गाड़ी पर हमला बोल दिया। उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी गई। पिटाई व हमले के चलते गाड़ी में बैठे सहबाला बने सात वर्षीय अभिनव को भी गंभीर चोटें आई। हालांकि जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक शरारती तत्व भाग खड़े हुए। घटना से मौके पर हड़कंप का माहौल बन गया।
जानकारी होते ही इर्द गिर्द के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी डायल 100 के पुलिस कर्मियों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों घायलों को कजपुरा स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद अभिनव की हालत गंभीर होते देख परिजन जलालपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए। वहां सिटीस्कैन के बाद पता चला कि अभिनव के सिर में गभीर चोट आई है।
विज्ञापन
परिवारीजन बच्चे को मेडिकल कॉलेज लखनऊ में भर्ती कराने चले गए। उधर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने फोर्स के साथ मौके का जायजा लिया। बताया कि घटना हुई है, लेकिन अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तय की जाएगी।