{"_id":"5c645112bdec227395217d80","slug":"155007833416-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवसाई पर जानलेवा हमला, छानबीन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवसाई पर जानलेवा हमला, छानबीन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यवसायी पर जानलेवा हमला, छानबीन शुरू
अंबेडकरनगर। बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी पर जानलेवा फायरिंग का मामले सामने आया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। प्रकरण सम्मनपुर थाना क्षेत्र का है। ईश्वरपुर जैतपुर निवासी रोहित सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह बरियावन स्थित कजरी पोखरा के बगल बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान चलाता है। आरोपी ने भी बरियावन टांडा मार्ग पर ऐसी ही दुकान कर रखा है।
व्यावसायिक प्रतिद्वंदिता को लेकर आरोपी उससे कई बार गाली गलौज व विवाद कर चुका है। पीड़ित ने बताया कि उसने बीते दिनों एक नई बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान खोला है, जो विपक्षी को नागवार लग रहा है। आरोप है कि मंगलवार रात लगभग साढ़े 11 बजे आरोपी युवक उसके घर पहुंच गया। गाली गलौज देते हुए फायरिंग कर दिया। गनीमत रही कि उसे गोली नहीं लगी। आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़ा हुआ।
पीड़ित के अनुसार उसने मामले की जानकारी तुरन्त डायल 100 के पुलिस कर्मियों को दिया। इस बीच सम्मनपुर थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से खाली खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन की जा रही है।