फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   12lkoabn15165901482.sty

12lkoabn15165901482.sty

Tue, 12 Feb 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
12lkoabn15165901482.sty
8359 विद्यार्थियों ने छोड़ी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षा के पहले ही दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्थाएं दिखीं। कहीं प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं थी, तो कहीं पेयजल को लेकर परीक्षार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।


कुछ परीक्षा केंद्रों पर लगे वॉयस रिकार्डर पहले दिन ही खराब पाए गए। और तो और नकल रोकने के लिए गठित सभी छह सचल दल मंगलवार को सक्रिय नहीं दिखे।


ऐसे में नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर डीआईओएस कार्यालय का दावा पहले दिन ही हवा-हवाई साबित हुआ। उधर, मंगलवार को दोनों पालियों में कुल आठ हजार 359 विद्यार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया।
विज्ञापन



यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं मंगलवार 12 फरवरी से प्रारंभ हुईं। परीक्षा सकुशल कराने को लेकर डीआईओएस कार्यालय का दावा पहले ही दिन हवा-हवाई साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला मुख्यालय स्थित एक परीक्षा केंद्र पर जहां प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं थी, वहीं जलालपुर तहसील क्षेत्र के दो परीक्षा केंद्रों पर पेयजल की समस्या से परीक्षार्थियों को जूझना पड़ा। 115 परीक्षा केंद्रों के सापेक्ष एक दर्जन परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन ही वॉयस रिकार्डर सुचारु रूप से नहीं चल सके।


नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर गठित छह सचल दल भी मुख्य परीक्षा के पहले पहले दिन सक्रिय नहीं दिखे। इससे नकल विहीन परीक्षा कराने का दावा धरा के धरा ही रह गया।


मंगलवार को कुल आठ हजार 359 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। मुख्य संकलन केंद्र के प्रभारी सुरेशलाल श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम पाली में हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 46 हजार 295 के सापेक्ष 42 हजार 10 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 4285 अनुपस्थित रहे।


प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत आठ परीक्षार्थियों के सापेक्ष पांच अनुपस्थित रहे, जबकि इंटरमीडिएट सामान्य आधारित व्यवसायिक परीक्षा में पंजीकृत 497 के सापेक्ष नौ विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में कुल 4299 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।


द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 16721 के सापेक्ष 1665, जबकि सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 19281 के सापेक्ष 2395 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार द्वितीय पाली में कुल 4060 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। ऐसे में मंगलवार को कुल 8359 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।


मुख्य परीक्षा के पहले दिन कुछ परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी सामने आई। सचल दल प्रभारी तारा वर्मा ने बताया कि मंगलवार को जायजे के दौरान जयराम वर्मा बापू स्मारक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों की कमी सामने आई।


बताया कि इस परीक्षा केंद्र पर परिषदीय विद्यालयों के जिन कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी, वह नहीं पहुंचे। हालांकि परीक्षा में किसी प्रकार की बाधा नहीं उत्पन्न हुई। इसके अलावा जलालपुर, टांडा व आलापुर तहसील क्षेत्र के कुछ परीक्षा केंद्रों पर भी कक्ष निरीक्षकों की कमी हुई।



डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन निपटाने को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। परीक्षा सुचारु रूप से चल रही है। कहीं से किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आई। यदि शिकायत आती है, तो उसे गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed