फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जाम से निजात दिलाने को चौकी प्रभारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

जाम से निजात दिलाने को चौकी प्रभारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Thu, 31 Jan 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
जाम  से निजात दिलाने को चौकी प्रभारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
जाम, ओवरलोडिंग व अतिक्रमण पर एसपी ने कसे पेंच
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अकबरपुर शहर को जाम, ओवरलोडिंग व अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस प्रशासन के पेंच कसे। एसपी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ ही अब शहजादपुर व कस्बा चौकी प्रभारी को निर्देशित किया कि वे सड़क की पटरियों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने, मनमाने ढंग से वाहनों को खड़ा करने, अनधिकृत ढंग से सामानों की लोडिंग अनलोडिंग करने तथा टैक्सी वाहनों की आपाधापी रोकने की जिम्मेदारी निभाएंगे। एसपी ने कोतवाली प्रभारी को भी जिम्मेदारी दी है कि वे अपने स्तर से इन समस्याओं को लेकर प्रतिदिन ध्यान रखेंगे। एसपी के निर्देशों के अनुरूप पुलिसकर्मियों ने गुरुवार पहले दिन कई जगह पहुंचकर अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित दुकानदारों को हिदायत भी दी।

जिला मुख्यालय पर लगातार गहराते जाम के संकट के बीच पुलिस प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पूर्व में जाम की समस्या से निपटने के लिए नो इंट्री के प्रतिबंध का समय दो घंटे और बढ़ा दिया गया था। इससे देर शाम लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिली है। हालांकि दिन में लगने वाले जाम से राहत नहीं मिल पा रही है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की सीमित संख्या इसका बड़ा कारण बन रही है। इसे देखते हुए ही एसपी शालिनी ने बुधवार शाम ट्रैफिक प्रभारी के साथ ही कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी तथा शहजादपुर पुलिस चौकी प्रभारी को कैंप कार्यालय पर बुलाकर गहन चर्चा की और निर्देशित किया कि सभी पुलिसकर्मी मिलकर सुचारु यातायात सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन


एसपी ने इस पर खास निर्देश दिया कि सड़क के किनारे पटरियों पर कतई किसी तरह का अतिक्रमण न होने दिया जाए। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। जहां तहां वाहनों के मनमाने ढंग से खड़े हो जाने, अवैध स्टैंड से टैक्सी वाहनों के चलने तथा दिन में ही मनमाने ढंग से सामानों की लोडिंग अनलोडिंग किए जाने के मामले में भी प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने हिदायत दी कि इन बिंदुओं पर प्रतिदिन काम किया जाए। एसपी के निर्देशों के अनुरूप गुरुवार को पुलिस कर्मियों ने शहर में लगभग आधा दर्जन स्थानों पर पहुंचकर अस्थाई अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी। कहा कि यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो मुकदमा भी कायम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed