फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलटी, चार की मौत

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलटी, चार की मौत

Sun, 27 Jan 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलटी, चार की मौत
पेड़ से टकरा गड्ढे में पलटी कार, चार दोस्तों की मौत
विज्ञापन


महरुआ (अंबेडकरनगर)। रामपुर नोनसिला गांव के पास शनिवार शाम से एक बेकाबू कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। दर्दनाक हादसे में कार सवार चार दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल में इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी दोस्त रामपुर नोनसिला गांव में गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर घर लौट रहे थे।

सुल्तानपुर में दोस्तपुर के अर्जुनाईपुर निवासी विशाल (30), राजन चौहान (24), सुल्तानपुर में दोस्तपुर के बनी बसरू निवासी सचिन (23), महरूआ के बाहरपुर निवासी राहुल यादव (24) आपस में दोस्त थे। चारों अपने दोस्त व महरूआ के बाहरपुर निवासी बबलू उपाध्याय (27) के साथ कार से रामपुर नोनसिला गांव के ग्राम प्रधान के प्रतिष्ठान पर गणतंत्र दिवस के एक कार्यक्रम में भाग लेने गए। वहां शामिल होकर विशाल ने अपने दोस्तों से कहा कि चलो अपने भांजे राहुल यादव को उसके गांव बाहरपुर पहुंचा दें। सभी कार में सवार होकर निकल गए।
विज्ञापन


इसी बीच रास्ते में रामपुर नोनसिला गांव के पास कार अनियंत्रित होकर एक इमली के पेड़ से टकराई और पानी भरे गड्ढे में पलट गई। दर्दनाक हादसे में मौके पर कोहराम मच गया। हर तरफ चीखने चिल्लाने की आवाज गूंज रही थी। शोर सुनकर बड़ी संख्या में इर्दगिर्द के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर महरुआ व अहिरौली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे सभी दोस्तों को निकालने का प्रयास शुरू किया। सभी ने कार के आगे के दरवाजे को तोड़कर दो दोस्तों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, गंभीर रूप से घायल चालक बब्लू उपाध्याय को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पीछे की सीट में फंसे तीन युवकों को निकालने में समस्या हुई, तो रस्सी से कार बांधकर उसे ट्रैक्टर द्वारा बाहर निकाला गया। पिछला दरवाजा तोड़कर विशाल, राजन चौहान व सचिन को बाहर निकाला गया। हालांकि, तीनों की मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घर वालों को सूचना दे दी गई है।


परिवार में मचा कोहराम
दोस्तपुर अर्जुनाईकपुुर गांव निवासी विशाल यादव की शादी चार वर्ष पूर्व मंगीता के साथ हुई थी। शादी के बाद विशाल के एक दो वर्षीय बेटी अदिति और नौ माह का बेटा आदित्य है। विशाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। वहीं विशाल की मां शांति का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed