फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   एक बार फिर मौसम ने ली करवट, बारिश व सर्द हवा से बढ़ी ठंड

एक बार फिर मौसम ने ली करवट, बारिश व सर्द हवा से बढ़ी ठंड

Fri, 25 Jan 2019 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
एक बार फिर मौसम ने ली करवट, बारिश व सर्द हवा से बढ़ी ठंड
मौसम ने ली करवट, बारिश व सर्द हवा से बढ़ी ठंड
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। मौसम में अचानक एक बार फिर से आए परिवर्तन से जनपदवासी ठिठुर उठे। सर्द हवा के साथ ही हुई बारिश बढ़ी कड़ाके की ठंड के चलते आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में आमतौर पर सन्नाटा पसरा रहा। प्रमुख मार्गों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। ठंड के चलते ज्यादातर लोग अपने अपने घरों व प्रतिष्ठानों तक ही सीमित रहे। उधर मौसम में आए परिवर्तन ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का दौर जारी रहा, तो इससे फूल वाली फसल के साथ ही आलू की फसल को भी व्यापक नुकसान होगा।

गत बुधवार को सर्द हवाओं के साथ हुई बारिश से बढ़ी ठंड के बीच गुरुवार को जब तेज धूप निकली, तो कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। उन्हें उम्मीद हुई कि अब मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार भोर से ही आसमान काले बादल से ढक गए। देखते ही देखते सर्द हवा के बीच बारिश होने लगी। इससे एक बार फिर से तापमान में तेजी से कमीं आई।
विज्ञापन


ठंड से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। खराब मौसम के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने बाजारों की तरफ रुख नहीं किया, इससे जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में लगभग पूरी तरह सन्नाटे का माहौल रहा। प्रमुख मार्गों पर भी आवागमन कम रहा। पूर्वाह्न बाद बारिश का सिलसिला तो थम गया, लेकिन काले बादल छाए रहने व सर्द हवा चलने से लोग ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। मौसम खराब होने से सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति प्रभावित हुई, तो सरकारी व निजी कार्यालयों में भी विलंब से कर्मचारी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की बढ़ी चिंता
मौसम में एक बार फिर से हुए परिवर्तन ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उत्पन्न हो गई। सुबह हुई बारिश ने सबसे अधिक आलू किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी। अकबरपुर के आलू किसान जगदंबा व अतुल कुमार ने कहा कि बारिश से आलू की फसल को नुकसान होना शुरू हो गया है। यदि बारिश का सिलसिला नहीं थमा, तो व्यापक नुकसान होगा। भीटी के रामबख्श सिंह व जगदीश ने कहा कि सर्द हवा चलने से सरसों की फसल धराशायी हो गई। यदि मौसम साफ नहीं हुआ, तो इसका दलहनी व तिलहनी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान होगा। जलालपुर के किसान राधेश्याम व राजेसुल्तानपुर के मेवालाल ने कहा कि बारिश से गेहूं की फसल को तो लाभ है, लेकिन दलहनी व तिलहनी फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed