{"_id":"5c49f692bdec223c5d7e282f","slug":"15483512425-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन करोड़ की लागत से छात्राओं के लिए दो हॉस्टल बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन करोड़ की लागत से छात्राओं के लिए दो हॉस्टल बनकर तैयार
विज्ञापन
साढ़े तीन करोड़ से बने दो छात्रावास
अंबेडकरनगर। राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय फत्तेपुर टांडा व जलालपुर की छात्राओं के लिए खुशखबरी है। दोनों विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत 100-100 क्षमता वाले राजकीय छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार दोनों राजकीय छात्रावास को कार्यदायी संस्था द्वारा डीआईओएस कार्यालय को हैंडओवर करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को रहने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए वर्ष 2016-17 में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत टांडा तहसील अंतर्गत फत्तेपुर व जलालपुर में राजकीय छात्रावास के निर्माण को हरी झंडी शासन ने प्रदान की थी। 1 करोड़ 70 लाख 25 हजार रुपये की लागत से बनने वाले प्रत्येक राजकीय छात्रावास के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था यूपी सेडको को दी गई। 100-100 क्षमता वाले राजकीय छात्रावास के निर्माण में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा न हो, इसके लिए राशि भी कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी गई।
इस बीच बीते दिनों दोनों राजकीय छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया। डीआईओएस कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि दोनों छात्रावासों का निर्माण कार्य पूरी तरह पूर्ण हो चुका है। विद्युत कनेक्शन समेत अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हो गई हैं। शीघ्र ही कार्यदायी संस्था द्वारा उसे डीआईओएस कार्यालय को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्राओं को कक्ष आवंटन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
शीघ्र शुरू होगा संचालन
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत फत्तेपुर व जलालपुर में निर्माणाधीन राजकीय छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। हैंडओवर होने के बाद शीघ्र ही उसका संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। -विनोद सिंह, डीआईओएस