फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आज फाइनल में भिड़ेंगी लखनऊ व प्रयागराज की टीम

आज फाइनल में भिड़ेंगी लखनऊ व प्रयागराज की टीम

Tue, 22 Jan 2019 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
आज फाइनल में भिड़ेंगी लखनऊ व प्रयागराज की टीम
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज में पूर्व सांसद रामपियारे सुमन की स्मृति में चल रहे अंतरराज्यीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में लखनऊ व प्रयागराज की भिड़ंत होगी। बुधवार 23 जनवरी को होने वाले फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार होंगे। पुरस्कार वितरण अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता करेंगी।
विज्ञापन



गर में चल रहे अंतरराज्यीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बीते 20 जनवरी को हुआ था। चार दिवसीय इस टूर्नामेंट के तीसरे दिन भी दो मैच हुए। पहले मैच में गोरखपुर की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। खराब बैटिंग के कारण पूरी टीम 15 ओवर 1 गेंद में सभी विकेट खोकर मात्र 70 रन बना सकी। 4 चौके की मदद से 22 रन बनाने वाली साक्षी ही एकमात्र खिलाड़ी थीं, जिन्होंने जुझारू खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



फील्डिंग कर रही कानपुर की टीम की तरफ से तन्वी एवं नेहा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि छाया ने 2 खिलाड़ियों को आउट कराया। कप्तान हिना को एक विकेट मिला। जवाब में कानपुर की टीम ने 4 विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया। खास बात यह रही कि टीम को 35 अतिरक्त रन मिले। तन्वी को वुमेन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिन के दूसरे सत्र में हुए मैच में प्रयागराज व लखनऊ की टीम आमने सामने थीं। अब बुधवार 23 जनवरी को दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा। टॉस जीतकर प्रयागराज ने पहले बल्लेबाजी की। 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 155 रन बनाया। इसमें फलक ने 9 चौके व 2 छक्के की मदद से 62 रन बनाए। 6 चौकों की मदद से आरती ने 39 रन का योगदान दिया।


30 रन अतिरिक्त के तौर पर भी प्राप्त हुआ। लखनऊ की तन्वी ने सर्वाधिक 4, जबकि डिंपी को 1 विकेट प्राप्त हुआ। जवाब में बैटिंग करने उतरी लखनऊ की पूरी टीम 18 ओवर में मात्र 77 रन बनाकर ढेर हो गई। प्रयागराज ने यह मुकाबला 78 रनों से जीत लिया। फलक को वुमेन ऑफ द मैच चुना गया।



तीन दिन तक चले लीग मैचों के आधार पर लखनऊ व प्रयागराज को फाइन ल का टिकट मिल गया। इससे पहले तीसरे दिन के मैचों का शुभारंभ एएसपी अशोक कुमार राय व सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान ने किया। देवइंद्रावती महाविद्यालय प्रबंधक राणारणधीर सिंह ने संबोधन में आयोजन को मील का पत्थर बताया। इससे पहले प्रतियोगिता संयोजका रीता प्रकाश मणिकर्णिका व सहसंयोजक राजन सुमन ने सभी का आभार प्रकट किया। बताया कि बुधवार 23 जनवरी को होने वाले फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवीण कुमार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed