फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   शहर को जाम से निजात दिलाने सड़कों पर उतरे अफसर

शहर को जाम से निजात दिलाने सड़कों पर उतरे अफसर

Thu, 20 Dec 2018 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
शहर को जाम से निजात दिलाने सड़कों पर उतरे अफसर
जाम के झाम से निजात दिलाने को सड़कों पर उतरे अफसर
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अमर उजाला की खबर के चलते जिला मुख्यालय को जाम व अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए डीएम व एसपी के निर्देशों के अनुरूप अधिकारियों की टीम गुरुवार को सड़कों पर उतरी। दरअसल अधिकारियों के निर्देश की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी टीम मौके का जायजा नहीं ले सकी थी। गुरुवार को खबर प्रकाशित होते ही अधिकारियों की टीम ने दो क्षेत्रों का जायजा लिया। अतिक्रमण करने वाले को चिह्नित करते हुए नोटिस दिए जाने का निर्णय लिया गया। अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा।

गौरतलब है कि डीएम सुरेश कुमार व एसपी शालिनी ने बीते 13 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में एक बैठक की थी, जिसमें शहर में तेजी से बढ़ते मार्ग जाम व अतिक्रमण की समस्या से लोगों को राहत दिलाने पर चर्चा हुई थी। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने सात सदस्यीय अधिकारियों की टीम गठित कर उन्हें एक सप्ताह में जाम वाले सभी स्थानों का जायजा लेने तथा समुचित रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। यह अवधि 19 दिसंबर को बीत जाने तक टीम मौके पर जाने की सुध नही ले सकी। अमर उजाला ने इस मामले को गुरुवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए टीम की लापरवाही को इंगित किया। डीएम व एसपी ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया और फौरन अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


नतीजा यह हुआ कि गुरुवार पूर्वाह्न एसडीएम सदर अभिषेक पाठक के अलावा सीओ सदर धर्मेंद्र सचान, एआरटीओ केएन सिंह, अधिशाषी अधिकारी नगर परिषद सुरेश मौर्य, एआरएम रोडवेज कमाल अहमद खां व टीएसआई सुधांशु वर्मा की टीम अंतत: सड़क पर उतर पड़ी। अधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारियों ने पुराने तहसील तिराहे से ओवरब्रिज के पास तक तथा फैजाबाद मार्ग पर कुछ दूर तक अतिक्रमणकारियों को चिह्नित करने का अभियान चलाया। जिन दुकानदारों ने स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण कर रखे थे, उन्हें अतिक्रमण हटाने की कड़ी हिदायत दी गई। साथ ही तय हुआ कि इन सभी को नगर परिषद की तरफ से नोटिस जारी की जाएगी। टीम के इस अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्रों में हड़कंप का माहौल रहा। नाप जोख को लेकर कुछ दुकानदारों ने आपत्ति भी जताई। किसी विवाद से निपटने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नही पहुंचे पीडब्ल्यूडी अधिकारी
डीएम व एसपी ने सात सदस्यीय जिस टीम का गठन किया था, उसमें लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को भी शामिल किया था। गुरुवार को जब टीम के अन्य सदस्य शहर का जायजा ले रहे थे तो अधिशाषी अभियंता उसमें शामिल नही थे। एसडीएम सदर ने स्वीकार किया कि अधिशाषी अभियंता नही आए थे। विभाग का एक कर्मचारी आया था, लेकिन उसके आने का कोई मतलब नही था।


लगातार चलेगा अभियान
गुरुवार को दो क्षेत्रों में अभियान चलाया गया है। अतिक्रमण कर्ताओं को नोटिस दी जा रही है। शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से एक बार फिर यह अभियान चलेगा। इसमें यह भी नोटिस किया जा रहा है कि किस तरह शहर को जाम से राहत दिलाई जा सके। - अभिषेक पाठक, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed