{"_id":"5c168bb7bdec2253a95a0147","slug":"154498146920-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ से सुधरेगा नगर में आवागमन व जल निकासी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ से सुधरेगा नगर में आवागमन व जल निकासी संकट
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में आवागमन व जलनिकासी की सुविधा बेहतर करने के लिए लगभग 5 करोड़ रुपए के कार्य होंगे। इनमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि अकबरपुर नगर के चौक व आसपास के क्षेत्र को जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद ने विशेष पहल की है। लगभग पौने एक 1 करोड़ की लागत से न सिर्फ लगभग तीन किलो मीटर लंबे मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण होगा, वरन मार्ग के बीच में डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। इससे नगर के मुख्य बाजार में प्रतिदिन लगने वाले जाम के संकट से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कई और क्षेत्रों में मार्ग निर्माण के साथ ही नाला निर्माण भी कराया जाएगा।
जल निकासी के लिए नाला तथा आवागमन के लिए इंटरलाकिंग ईट से मार्ग निर्माण तथा कई मार्गों के पिच निर्माण का निर्णय लगभग 5 करोड़ की लागत से कराया जाना तय हुआ है। यह कार्य अकबरपुर नगर पालिका परिषद कराएगी। इनमें सबसे प्रमुख तथ्य यह है कि मार्ग जाम से निपटने पर खास फोकस है। दरअसल जिला मुख्यालय पर बाहरी मार्गों के अलावा शहजादपुर लोहामंडी, सराफा मंडी, गल्लामंडी, चौक, पुरानी सब्जीमंडी तथा चौक से राम जानकी मंदिर क्षेत्र में प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती है। विभिन्न प्रकार की खरीददारी के लिए शहजादपुर के इन इलाकों में ही प्रतिदिन हजारों लोग उमड़ते हैं। दो पहिया व चार पहिया वाहनों की लगातार बढ़ती आमद तथा दुकानदारों के अतिक्रमण के चलते जाम का संकट लगातार गहराता ही जा रहा। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने इस बारे में प्रभावी प्रयास शुरू किया। उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद कहा था कि भीतरी मार्गों में डिवाइडर बनवाने से ही समस्या का समाधान होगा। इस पर कुछ लोगों ने सड़क सकरी हो जाने का अंदेशा जताया था। ऐसे तमाम सुझावों पर अमल के बाद नगर पालिका परिषद प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
इनमें तय किया गया है कि चौक शहजादपुर से दोस्तपुर चौराहे की तरफ निकलने वाले पुरानी सब्जी मंडी मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए पिच मार्ग के दोनों तरफ की पटरियों को समाप्त कर उन्हें भी पक्का कर दिया जाएगा। अभी पटरियों पर इंटरलाकिंग ईट लगी हुई है, जिस पर तारकोल व गिट्टी का प्रयोग कर पिच किया जाएगा। लगभग 15 लाख की लागत से पूरे मार्ग का सुदृढ़ीकरण करने के साथ ही बीच बीच में डिवाइडर भी बनाए जाएंगे। चौक से राम जानकी मंदिर होते हुए डॉ गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज स्थित मोटर पंप हाउस के निकट तक के मार्ग को लगभग 33 लाख की लागत से चौड़ा करने के साथ ही सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस पूरे क्षेत्र में भी पटरियों का अस्तित्व समाप्त कर उसे पिच मार्ग के तौर पर तब्दील किया जाएगा। चौक से लोहामंडी होते हुए कुंड तिराहा तक के क्षेत्र में भी पटरियों का अस्तित्व हटाकर सड़क का चौड़ीकरण होगा। इस क्षेत्र में थोड़ी थोड़ी दूर पर डिवाइडर का निर्माण भी कराया जाएगा। लगभग 22 लाख की लागत से यहां पर यह निर्माण पूरा किया जाएगा। जल्द ही इन कार्यों के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
पटरियां हटाने से दूर होगा अतिक्रमण
शहजादपुर बाजार के मुख्य मार्गों की पटरियों पर हद दर्जे तक अतिक्रमण है। दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के चलते प्रतिदिन आवागमन बाधित होता रहता है। तमाम प्रयासों के बाद भी अतिक्रमण हट नही पा रहा। इसी संकट से निजात पाने के लिए ही पटरियों का अस्तित्व समाप्त कर दोनों तरफ की नालियों तक मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने का निर्णय हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ रमाकांत मिश्र कहते हैं कि निश्चित तौर पर इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। यह एक अच्छा निर्णय है। जिसका प्रभावी पालन तय कराया जाना चाहिए।
होंगे यह प्रमुख कार्य
शहजादपुर सब्जी मंडी में गया प्रसाद वर्मा के घर से स्व दयाशंकर सेठ के घर तक तथा हनुमान मंदिर तक नाली मरम्मत एवं सीसी रोड का निर्माण साढ़े बाइस लाख की लात से होगा। अकबरपुर मालीपुर मुख्य मार्ग से काली मंदिर नोखागंज तक डामर पिच रोड का निर्माण लगभग 18 लाख की लागत से कराया जाना है। दोस्तपुर रोड पर सुखराम के घर से डॉ आरके उपाध्याय के घर तक लगभग तीन लाख की लागत से इंटरलाकिंग ईंट लगाई जाएगी। मोहसिनपुर में तक्षशिला रूटस के निकट फेरू के घर से कब्रिस्तान तक लगभग बीस लाख की लागत से नाला निर्माण होगा। फैैजाबाद रोड पर फायर ब्रिगेड के सामने सीओ आवास से ओंकार वर्मा के घर तक लगभग 19 लाख की लागत से, जबकि रगड़गंज में नहर से एएनएम सेंटर के सामने पुलिया तक लगभग बीस लाख की लागत से नाला का निर्माण कराया जाएगा। ऐसे ही जल निकासी व मार्ग निर्माण के कई और कार्य शामिल किए गए हैं।
नगर के विकास में होंगे सभी कार्य
अकबरपुर नगर में मार्ग जाम के संकट से सभी लोग जूझ रहे हैं। नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र में जो भी मुख्य मार्ग हैं, उन्हें बेहतर बनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शहजादपुर के कुछ मार्गों को दोनों तरफ चौड़ा करने के लिए पटरियों का अस्तित्व खत्म करने का निर्णय हुआ है। चौड़ीकरण के साथ क्षतिग्रस्त हो गए मार्गों की बेहतर मरम्मत भी करायी जाएगी और डिवाइडर का भी निर्माण होगा। कई क्षेत्रों में नाला निर्माण के साथ ही इंटरलाकिंग ईट लगाने तथा पिच मार्गों का निर्माण कराने का निर्णय हुआ है। -सरिता गुप्ता, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अकबरपुर