{"_id":"5c153dfebdec2257082ff1a5","slug":"154489603615-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के ससुर व पूर्व विधायक को मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक के ससुर व पूर्व विधायक को मिली धमकी
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। आलापुर की भाजपा विधायक अनीता कमल के ससुर व पूर्व विधायक त्रिवेणीराम को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। एक भूमि विवाद के मामले में पैरवी न करने की धमकी देते हुए दूरभाष पर कहा गया कि बाज न आए तो गोली मार दी जाएगी। पूर्व विधायक ने जहांगीरगंज पुलिस को प्रकरण में तहरीर सौंप दी है।
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के सोल्हवां निवासी पूर्व विधायक त्रिवेणीराम ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े सात बजे करीब जब वे अपने घर के बाहर बैठे हुए थे, तभी एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। उसने आलापुर तहसील क्षेत्र के एक गांव का नाम लेते हुए पैरवी न करने की धमकी दी। पूर्व विधायक के मुताबिक फोन करने वाले ने बताया कि वह टांडा से बोल रहा है। पैरवी करने को लेकर फोन पर ही उसने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वह कुछ समझ पाते तभी एक अन्य व्यक्ति ने फोन ले लिया और उसने भी अपशब्दों के साथ कई तरह की धमकी दी।
त्रिवेणीराम के मुताबिक उन्होंने भी प्रतिवाद किया और कहा कि ऐसे किसी मामले में वे कोई पैरवी नही कर रहे। फोन पर ही जब उन्होंने अपना रुख कड़ा किया तो उधर से फोन काट दिया गया। पूर्व विधायक ने इसके बाद जहांगीरगंज थाने पहुंचकर पूरे घटना क्रम की लिखित तहरीर दी। इसमें केस दर्ज कर अविलंब कार्रवाई पर जोर दिया गया। थाना प्रभारी बीडी तिवारी ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। प्राथमिकता के साथ छानबीन की जा रही है।