फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Thu, 28 Mar 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
अंबेडकरनगर। आलापुर थाना अंतर्गत रामनगर बाजार के निकट बुधवार देर शाम बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं जहांगीरगंज थाना अंतर्गत अमोला बुजुर्ग बाजार के निकट गुरुवार शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर चोटें आईं। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जलालपुर थाना अंतर्गत निमटनी गांव निवासी सोनू (23) पुत्र श्रीकांत बुधवार देर शाम बाइक से आलापुर जा रहा था। बताया जाता है कि रामनगर बाजार के निकट पहुंचने पर उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे पहले कि इर्दगिर्द के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं जहांगीरगंज थाना अंतर्गत नेवारी दुराजपुर गांव निवासी जावेद (27) पुत्र मोहम्मद नसीम गुरुवार शाम अपने मित्र गुड्डू (25) के साथ बाइक से आलापुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे आलापुर थाना अंतर्गत अमोला बुजुर्ग बाजार के निकट पहुंचे, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे जावेद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम भरतलाल सरोज व सीओ आरपी रॉय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर भीटी थाना अंतर्गत दुल्लापुर गांव निवासी रजनीश (32) पुत्र मनीराम बुधवार देर शाम उस समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह भीटी से अपने घर जा रहा था। उधर महरुआ थाना अंतर्गत जयसिंहपुर गांव निवासी विजय (45) पुत्र राजेंद्र गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी प्रकार आलापुर थाना अंतर्गत रामपुर निवासी चंद्रशेखर (32) पुत्र रामपियारे बुधवार देर शाम बाइक से आलापुर से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।


अयोध्या जनपद के महाराजगंज थाना अंतर्गत राजेपुर गांव निवासी संदीप (22) पुत्र यशवीर गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय अहिरौली थाना क्षेत्र के खेमापुर मोड़ के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए संदीप को प्राथमिक इलाज के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed