फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   चार करोड़ से बनकर तैयार खुलासपुर पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

चार करोड़ से बनकर तैयार खुलासपुर पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

Sat, 24 Nov 2018 11:17 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
चार करोड़ से बनकर तैयार खुलासपुर पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन
अंबेडकरनगर। शीघ्र ही बिसुही नदी के खुलासपुर पुल पर एक माह में वाहन फर्राटा भरते दिखेंगे। वर्ष 2017-18 में राज्य योजना के तहत बिसुही नदी पर अंबेडकरनगर सुल्तानपुर जनपद को जोड़ने वाले खुलासपुर बस्तीपुर पुल का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। पहुंच मार्ग का निर्माण होना ही बाकी है। 4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले पुल पर आवागमन प्रारंभ होने से लगभग 50 हजार की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। इस पुल का संचालन शुरू होने से सुल्तानपुर जाने के लिए 15 किमी. कम दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2017-18 में राज्य योजना के तहत अंबेडकरनगर सुल्तानपुर जनपद के बीच बह रही बिसुही नदी पर शासन ने 70 मीटर लंबा पुल व ढाई किमी लंबे संपर्क मार्ग के निर्माण को हरी झंडी प्रदान की थी। 4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने पुल के निर्माण की जिम्मेदारी सेतु निगम, जबकि पहुंच मार्ग के निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की आर्थिक बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए शासन ने धनराशि भी संबंधित कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दिया।
विज्ञापन

मौजूदा समय में लगभग 90 प्रतिशत पुल का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि पहुंच मार्ग का निर्माण तेजी पर है। पुल के निर्माण से अंबेडकरनगर जनपद के भितरीडीह, कुड़ामोहम्मदपुर, खुलासपुर, मक्खापुर, उदयपुर, कामतागंज, बहतीपुर समेत एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में लाभ मिलेगा। इससे सुल्तानपुर जाने के लिए लोगों को लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी। बताते चलें कि संबंधित गांव के लोगों को सुल्तानपुर जाने के लिए लगभग 15 किमी. की अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी। दरअसल खुलासपुर व इर्दगिर्द के गांव के लोगों को सुल्तानपुर जाने के लिए पहले बेवाना, फिर दोस्तपुर होते हुए सुल्तानपुर जाना पड़ता था। इस पुल के निर्माण से लोगों को बेवाना तक आने से राहत मिलेगी। अब वे सीधे खुलासपुर बस्तीपुर होते हुए सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर व जयसिंहपुर होते हुए जिला मुख्यालय जा सकेंगी। ऐसे में पुल के निर्माण से लगभग 50 हजार लोगों को सुचारु आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल निर्माण से मिलेगा लाभ
खुलासपुर के रामदीन व भितरीडीह के सुरेंद्र ने कहा कि उन्हें सुल्तानपुर जाने के लिए पहले बेवाना जाना पड़ता था। इसके बाद दोस्तपुर होते हुए सुल्तानपुर जाते थे। ऐसे में लगभग 15 किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। पुल का निर्माण होने से अब लंबी दूरी तय करने से राहत मिलेगी। कुढ़ामोहम्मदगढ़ के अमित श्रीवास्तव व मक्खापुर के संतराम ने कहा कि पुल के निर्माण से सुल्तानपुर तक सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।


शीघ्र शुरू होगा आवागमन
बिसुही नदी पर बन रहे पुल का निर्माण लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। दोनों तरफ के लगभग ढाई किमी संपर्क मार्ग का भी निर्माण तेजी से हो रहा है। शीघ्र ही पुल पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। -एसके लाल, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed