फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किया 7 कुंतल प्रतिबंधित मांस

पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किया 7 कुंतल प्रतिबंधित मांस

Tue, 30 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किया 7 कुंतल प्रतिबंधित मांस
बसखारी। थाना क्षेत्र के किछौछा के निषादनगर में मंगलवार सुबह अवैध रूप से वध प्रतिबंधित पशु को काटे जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर 7 कुंतल मांस बरामद किया। आरोपी तो मौके से भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने वध में प्रयुक्त उपकरण व इलेक्ट्रानिक कांटा आदि बरामद करने का दावा किया। थाने के एसआई की तहरीर पर पुलिस ने 9 नामजद व एक अज्ञात पर गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन



बसखारी एसओ बेचू सिंह यादव के मुताबिक मंगलवार भोर में मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग किछौछा के निषादनगर मोहल्ले में वध प्रतिबंधित पशु काट रहे हैं। सूचना मिलते ही एसआई दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में सिपाही विनय यादव, अनुज चौधरी सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन



टीम ने निषादनगर में अजमेरी व नबी उल्लाह के घर में छापा मारा। पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके से 7 कुंतल वध प्रतिबंधित मांस, दो बांका, 5 छूरी, तीन लकड़ी का ठीहा, एक इलेक्ट्रानिक तराजू व एक काला बैग बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। बाद में एसआई दिनेश यादव की तहरीर पर थाने में 9 नामजद व एक अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज किया गया। एसओ ने बताया कि मामले में गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed