{"_id":"5bcf543ebdec22699917691e","slug":"15403141381911-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की पहल पर 11 राजस्व गांवों को जगी विकास की नई उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की पहल पर 11 राजस्व गांवों को जगी विकास की नई उम्मीद
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज। एकीकृत विकास योजना के तहत आलापुर विधानसभा क्षेत्र के 11 राजस्व गांवों की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। विधायक अनीता कमल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर संबंधित राजस्व गांवों में सीसी रोड, नाली निर्माण के साथ ही गांवों को पिच मार्गों से जोड़ने के लिए पिच मार्ग तैयार कराने के लिए आवश्यक स्टीमेट तैयार कराने के लिए कहा है, जिससे गांव में विकास के लिए धन खर्च करने के लिए शासन से आवश्यक धन की मांग की जा सके।
पत्र में कहा कि यदि संबंधित गांवों में विकास के कार्य सुनिश्चित करा दिए जाते हैं तो लगभग 25 हजार की आबादी को बेहतर लाभ मिलेगा। विधायक के पत्र के बाद अब समाज कल्याण निर्माण विभाग ने संबंधित गांवों में सर्वे का कार्य तेज कर दिया है।
विधायक अनीता कमल ने आलापुर विधानसभा क्षेत्र के 11 राजस्व गांव में विकास की रफ्तार पर ध्यान केंद्रित किया है। विकास के मामले में पिछड़े ऐसे गांवों में एकीकृत विकास योजना के तहत कार्य कराए जाने की उन्होंने कार्य योजना तैयार की है। इसमें धारुपुर, बलरामपुर, जल्लापुर, शहाबुद्दीनपुर, आदमपुर, केदरुपुर, मल्लूपुर, मजगवां, देवरिया बुजुर्ग, उमरी भवानीपुर व भगवानपुर मंझरिया आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विधायक ने इन गांवों में विकास के लिए डीएम को बीते दिनों एक पत्र लिखा। कहा कि संबंधित गांवों में सीसी रोड, नाली व गांवों को पिच मार्गों से जोड़ने के लिए पिच मार्ग आदि का निर्माण कराए जाने की जरूरत है। ऐसे में कार्यदायी संस्था द्वारा गांवों में समुचित कार्य कराने के लिए आवश्यक सर्वे कराया जाए, जिससे गांवों में विकास के लिए खर्च होने वाली अनुमानित धनराशि का आकलन हो सके। गरीब पात्रों को आवास व सामूहिक विवाह योजना का लाभ दिए जाने की भी योजना शामिल है। इन कार्यों के हो जाने से गांव की लगभग 25 हजार की आबादी को सीधे तौर पर लाभ मिल सकेगा।
विधायक के पत्र पर डीएम सुरेश कुमार ने समाज कल्याण निर्माण विभाग को संबंधित गांवों में सर्वे का कार्य करने का निर्देश दिया है। समाज कल्याण निर्माण विभाग के जेई रूपेश तिवारी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर संबंधित गांवों में सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है।
मंगलवार को टीम गांव गई थी। सर्वे का कार्य शुुरू कर दिया गया है। जल्द ही कार्यों की आवश्यक रिपोर्ट व अनुमानित धनराशि का विवरण जिलाधिकारी को सौंप दिया जाएगा। शहाबुद्दीनपुर गांव के जगदंबा तिवारी व महेंद्र वर्मा ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की है। कहा कि यदि गांवों में समुचित विकास के कार्य करा दिए गए तो, उन लोगों को भी पिछड़ेपन की कुंठा से निजात मिल जाएगी।
प्रत्येक गांव तक पहुंचेगी विकास की किरण
विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की किरण पहुंचाने का लक्ष्य है। इसी इरादे के साथ वह काम कर रही हैं। पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। सभी गांव के लोगों को बेहतर आवागमन का लाभ मिल सके इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। 11 गांवों के विकास का स्टीमेट तैयार कराया जा रहा है।
- अनीता कमल, विधायक आलापुर