{"_id":"5bc8c33cbdec22694f460680","slug":"153988380512-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकबरपुर में तीसरी आंख की निगरानी में होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकबरपुर में तीसरी आंख की निगरानी में होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को कुशलतापूर्वक निपटाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। जिला मुख्यालय पर तमसा नदी तट पर प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। नगर पालिका ने सीसीटीवी कैमरा लगवाने के साथ ही नाव व गोताखोरों का भी प्रबंध करने का निर्णय लिया है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए एक दिन पहले ही आवश्यक रिहर्सल भी किया।
गौरतलब है कि नवरात्रि पर्व के उल्लास के बाद शुक्रवार 19 अक्तूबर से दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू होगा। अकबरपुर नगर व आसपास के क्षेत्रों की प्रतिमाएं गायत्री मंदिर परिसर के निकट तमसा नदी के तट पर विसर्जित की जाती हैं। इस बार भी यहीं विसर्जन की तैयारी है। लगभग 100 प्रतिमाओं का विसर्जन नदी घाट पर होगा। इसे देखते हुए अकबरपुर नगर पालिका प्रशासन ने इस बार नदी की व्यापक साफ सफाई भी करा रखी है। विसर्जन मार्ग को बेहतर कराया गया है। अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज गुप्त ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गायत्री मंदिर मोड़ से लेकर विसर्जन स्थल तक सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। दो क्रेन भी घाट पर मौजूद रहेंगे, जबकि किसी भी अप्रिय स्थिति को बचाने के लिए गोताखोरों की भी मौजूदगी तय की जा रही है। अध्यक्ष सरिता गुप्ता के साथ ही नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी घाट के निकट लगने वाले कैंप में मौजूद रहेंगे। एक दिन पहले गुरुवार को अध्यक्ष ने टीम के साथ तैयारियों का जायजा लिया और कई तरह के निर्देश भी दिए। इसी तरह की तैयारी टांडा, जलालपुर, आलापुर व भीटी तहसीलों में भी की गई है।
इस बीच विसर्जन व इस मौके पर निकलने वाले जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी जरूरी प्रबंध एक दिन पहले ही पूरे कर लिए। अकबरपुर नगर में यातायात डायवर्जन शुक्रवार को लागू रहेगा। ऐसा इसलिए जिससे विसर्जन जुलूस में कोई व्यवधान न पड़े। जुलूस के साथ साथ पुलिस की टीम भी मौजूद रहेगी। एसडीएम व सीओ भी लगातार भ्रमण करने के साथ सुचारू ढंग से विसर्जन सम्पन्न कराएंगे। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।