फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पांचवी गोली ने चिकित्सकों को उलझाया, कराना पड़ा एक्स रे

पांचवी गोली ने चिकित्सकों को उलझाया, कराना पड़ा एक्स रे

Tue, 16 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पांचवी गोली ने चिकित्सकों को उलझाया, कराना पड़ा एक्स रे
अंबेडकरनगर। बसपा नेता जुरगाम मेहदी का पोस्टमार्टम सोमवार देर शाम लगभग पांच घंटे तक चला। दरअसल हमले के बाद इस बार भी एक गोली शरीर में फंसी रह गई। इसके चलते शव को वापस जिला अस्पताल ले जाकर एक्स-रे कराना पड़ा। इसके बाद ही गोली निकाली जा सकी। जुरगाम को जहां पांच गोली लगी थीं, वहीं उनके चालक को दो गोली लगी।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में जब जुरगाम मेहदी पर जानलेवा हमला हुआ था, तब सात गोलियों में से एक गोली फंसी रह गई थी। लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इसके लिए चिकित्सकों को कई बार प्रयास करना पड़ा था। इस बार जुरगाम को कुल पांच गोली लगीं। इसमें इस बार भी एक गोली शरीर में फंसी रह गई। पोस्टमार्टम कर रहे चिकित्सकों को पांचवीं गोली मिल ही नहीं रही थी।
विज्ञापन


इसे लेकर काफी देर तक माथापच्ची होती रही। इसमें दो घंटे से अधिक लग गए। इसके बाद शव को फिर से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां देर रात बसपा नेता के शरीर का एक्स-रे हुआ। इसी के साथ चालक शुभनीत यादव के शरीर का भी जिला अस्पताल में एहतियातन एक्स-रे कराया गया। चालक को दो लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्स-रे कराने के बाद बसपा नेता के शरीर का पोस्टमार्टम रात लगभग 11 बजे पूरा हुआ। इसके बाद चालक का पोस्टमार्टम किया गया। इस बीच मंगलवार को एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि जुरगाम को पांच गोली लगी थी, जबकि शुभनीत को दो गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed