फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अकबरपुर नगर में भी खुले दुर्गा प्रतिमाओं के पंडाल

अकबरपुर नगर में भी खुले दुर्गा प्रतिमाओं के पंडाल

Tue, 16 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर नगर में भी खुले दुर्गा प्रतिमाओं के पंडाल
अंबेडकरनगर। अंबे तू है जगदंबे काली, जय हो दुर्गे खप्पर वाली, जैसे गीत के बीच नगरीय क्षेत्रों में भी मां दुर्गा के दर्शन के लिए पूजा पंडालों के पट खुल गए। कहीं कमल के फूल, तो कहीं शिवलिंग के नीचे स्थित मंदिर में विराजमान मां दुर्गा ने श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। नगरीय क्षेत्रों में पूजा पण्डालों के खुलने के साथ ही समूचे जिले में दुर्गा पूजा पर्व की धूम मच गई।
विज्ञापन


पूजा पंडालों में बज रहे धार्मिक गीत, रह रहकर बुलंद हो रहे मां दुर्गा के जयकारे से समूचा माहौल पूरी तरह दुर्गामय हो गया। इस बीच मंगलवार को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां काली की श्रद्धालुओं ने मंदिरों व घरों में विशेष पूजा अर्चना की। मां के दरबार में माथा टेककर न सिर्फ मन्नत मांगी, बल्कि मां के चरणों में पुष्प अर्जित किया।
विज्ञापन


दुर्गा पूजा पर्व का उल्लास अब जिले में चरम पर पहुंचने लगा है। अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में ही दुर्गा पूजा पंडालों के पट दर्शन के लिए खुले थे, लेकिन मंगलवार को सभी नगरीय क्षेत्रों में जगह जगह स्थापित भव्य व आकर्षक पूजा पंडालों के पट खुल गए। कहीं कमल के फूल, तो कहीं शिवलिंग माडल पूजा पंडाल में विराजमान मां दुर्गा का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा पंडालों में उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर फौव्वारा तिराहा पर ऊपर शिवलिंग, तो नीचे मां के दरबार में मां दुर्गा की भव्य मूर्ति विधिविधानपूर्वक स्थापित की गई। इसके अलावा शहजादपुर चौक, दाल मंडी, लोहा मंडी, सब्जी मंडी, दोस्तपुर चौराहा, मालीपुर चौराहा, नई सड़क, फैजाबाद रोड, मीरानपुर, पुराने तहसील तिराहा, रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन क्षेत्र, पटेलनगर तिराहा समेत अन्य क्षेत्रों में भव्य व आकर्षक पूजा पण्डालों के पट मंगलवार को खुलते ही पूजन अर्चन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।


इस बीच मंगलवार को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां काली की विशेष पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालु निकटवर्ती मंदिरों में पहुंचने लगे। मंदिरों व घरों में विशेष पूजन अर्चन का कार्य देर शाम तक चलता रहा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों में सुबह शाम होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके अलावा मां के दरबार में माथा टेककर मां के चरणों में पुष्पार्चन व दीपार्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed