फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   विश्वविद्यालयीय आवासीय परिसर टीम ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता

विश्वविद्यालयीय आवासीय परिसर टीम ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता

Tue, 09 Oct 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालयीय आवासीय परिसर टीम ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित बीएन केबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को अंतरमहाविद्यालीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मैच मेें विश्वविद्यालय आवासीय परिसर ने साकेत महाविद्यालय को पराजित कर प्रतियोगिता पर कब्जा किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पवन पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के सदस्यों से आह्वान किया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे न सिर्फ मानसिक, वरन शारीरिक विकास होता है, बल्कि आपसी समझ में भी वृद्धि होती है। कहा कि हार जीत एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। ऐसे में उन्हें हार जीत की परवाह किए बगैर प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन


पहला मैच बीएन केबीपीजी कॉलेज अकबरपुर व एलवीएस पीजी कॉलेज गोंडा के बीच हुआ। इसमें गोंडा की टीम ने जीत हासिल की। हालांकि अगले मैच में गोंडा की टीम को विश्वविद्यालयीय आवासीय परिसर की टीम से पराजय का मुंह देखना पड़ा। फाइनल मैच विश्व विद्यालयीय आवासीय परिसर व साकेत महाविद्यालय के बीच हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांटे की टक्कर में विश्वविद्यालयीय की टीम ने साकेत को 40-30 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बाद में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजितराम त्रिपाठी ने विजयी टीम को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि जिन्हें प्रतियोगिता में हार का सामना करना पड़ा है, वे मायूस न हों। पूरी तैयारी के साथ अगली प्रतियोगिता में भाग लें। इस दौरान प्राचार्य डॉ. अवधेश त्रिपाठी, डॉ. पीसी यादव, डॉ. सिद्धार्थ पांडेय, डॉ. अर्चना पाठक, डॉ. अर्पणा मिश्रा, डॉ. वसीम जहरा, डॉ. जयमंगल पांडेय, विश्वदीपक, तुलसीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed