{"_id":"5bbb8eb8867a55284a4c07c0","slug":"15390183995-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधारकार्ड बनवाने के लिए आवेदक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधारकार्ड बनवाने के लिए आवेदक परेशान
Updated Mon, 08 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में आधारकार्ड बनवाने के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। सरकार की ओर से बैंक व डाकघरों में आधारकार्ड बनवाए जाने की प्रक्रिया शुरू करने के बाद से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कारण यह है कि मुख्य डाकघर व बैंक शाखा में कर्मियों का संकट होने या फिर नेटवर्क की दिक्कत होने की बात कहकर लोगों को वापस कर दिया जाता है। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
आधारकार्ड को विभिन्न योजनाओं में अनिवार्य किए जाने के चलते जिले में लगभग 90 फीसदी लोगों ने आधारकार्ड बनवा लिया है। कक्षा एक में प्रवेश में आधारकार्ड अनिवार्य कर दिए जाने के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों का भी आधारकार्ड बन रहा है। विभागीय आंकड़ों का दावा है कि जिले की लगभग 23 लाख आबादी में करीब 21 लाख लोगों का आधारकार्ड बन चुका है।
पहले जहां जनसेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्र समेत कई अन्य अधिकृत स्थानों पर आधारकार्ड बनाने की अनुमति थी। गांवों में कैंप लगाकर भी लोगों का आधारकार्ड बनवाया गया। वहीं, अब शासन के निर्देश पर जिले की14 बैंक शाखा के अलावा मुख्य डाकघर अकबरपुर में आधारकार्ड बनाने का निर्देश है।
विज्ञापन
यह नया निर्देश जारी होने के बाद से लोगों को आधारकार्ड बनवाने या फिर उसमें किसी त्रुटि को दूर कराने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। लोग आधारकार्ड बनवाने के लिए संबंधित स्थानों पर जाते हैं, जहां उन्हें लेकिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोग मायूस होकर लौटने को विवश हो रहे हैं।
चांदपुर भटपुरा निवासी गायत्री देवी ने सोमवार को बताया कि वह एक सप्ताह से अकबरपुर डाकघर व बैंक का चक्कर काट रही हैं। जब वह संबंधित स्थान पर जाती हैं तो कहा जाता है कि अभी स्टाफ की कमी है, अगले दिन आइए। उन्होंने आवास योजना के लिए आवेदन किया है। आधारकार्ड न होने के चलते योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है
विजय गांव की सबरतुल निशा अपने दो बच्चों का आधारकार्ड बनवाने के लिए भटक रही हैं। छज्जापुर टांडा की ज्ञानमती आधारकार्ड के अभाव में राशनकार्ड नहीं बनवा पा रही हैं। वे करीब 15 दिन से आधारकार्ड बनवाने के लिए भटक रही हैं। मीरानपुर मोहल्ला निवासी गुड्डी देवी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ आधारकार्ड के अभाव में नहीं पा रही हैं। बताया कि उन्होंने एक बार आधारकार्ड बनवाया, लेकिन अब तक नहीं आया। वह अब दोबारा आधारकार्ड बनवाने के लिए एक माह से भटक रही हैं।
नहीं है आधार की अनिवार्यता
बच्चों के प्रवेश या फिर छात्रवृत्ति आदि के लिए आधारकार्ड की अनिवार्यता नहीं है। जिन छात्र-छात्राओं के पास है, वह जमा कर सकते हैं, जो नहीं बनवा सके हैं, उन्हें आधारकार्ड के अभाव में किसी सुविधा से वंचित नहीं किया जाएगा। इसके लिए पूर्व में सभी विद्यालयों को नोटिस भी जारी कर दी गई है।
- विनोद कुमार सिंह, डीआईओएस