फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   24 घंटे से विद्युत आपूर्ति से वंचित लगभग 70 हजार की आबादी

24 घंटे से विद्युत आपूर्ति से वंचित लगभग 70 हजार की आबादी

Tue, 02 Oct 2018 10:50 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
24 घंटे से विद्युत आपूर्ति से वंचित लगभग 70 हजार की आबादी
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। विद्युत उपकेंद्र कटेहरी से जुड़े लगभग 70 हजार लोग उपकेंद्र में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते पिछले 24 घंटे से बिजली को तरस रहे हैं। बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सोमवार रात से विद्युत आपूर्ति बाधित है। मंगलवार अपराह्न करीब 20 मिनट के लिए आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद से पुन: आपूर्ति ठप हो गई। देर रात तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी। बदहाल विद्युत आपूर्ति के चलते उपभोक्ताओं में आक्रोश है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार न हुआ तो उन्हें सड़क पर उतरने के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र कटेहरी से जुड़े उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां सरकार ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति देने का दावा कर रही है, वहीं कटेहरी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लगभग 70 हजार लोग 24 घंटे से बिजली से वंचित हैं। सोमवार रात करीब आठ बजे उपकेंद्र से आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने सोचा कि किसी कारण कटौती हुई होगी, कुछ देर में बहाल हो जाएगी। रात करीब साढ़े 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों से आपूर्ति बाधित होने का कारण जानना चाहा। आरोप है कि रात में उपभोक्ताओं ने कई बार एसडीओ व जेई के नंबर पर फोन लगाया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

मंगलवार को सुबह होने पर उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि शायद दिन में आपूर्ति बहाल हो जाएगी। पूर्वाह्न तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने फिर फोन मिलाना शुरू किया। उपभोक्ताओं के मुताबिक किसी ने मुख्यालय से आपूर्ति बाधित होने की सूचना दी तो कोई उपकेंद्र में तकनीकी खराबी की बात कर रहा था। कोई सही जानकारी भी नहीं दी जा रही थी। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश दिखा।

इस उपकेंद्र पर दो फीडर कटेहरी व रामबाबा बने हैं। इन फीडरों के माध्यम से रामबाबा, सबना तिवारी, बेनीपुर उधनपुर, मिझौड़ा, भगवानपट्टी, बसंतपुर, शाहपुर, हारीपुर, चककोड़ार, प्रतापपुर चमुर्खा, सुरजूपुर, अकारीपुर, विशेषरपुर, आमा लक्ष्मनपुर, बख्खोपुर, करदासपुर, कोटवा, बरहा नियामत चक सहित 50 से अधिक गांवों के उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जाती है।

उपभोक्ता अवधेश दुबे, प्रमेंद्र कुमार व राधेश्याम के मुताबिक मंगलवार को अपराह्न करीब ढाई बजे के करीब 20 मिनट के लिए आपूर्ति बहाल हुई। इस पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली, लेकिन उपभोक्ताओं की खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। केंद्र में तकनीकी खराबी के चलते अपराह्न तीन बजे आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा मुश्किल किसानों को हो रही है। किसान अपनी धान की फसल की समुचित सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।


जल्द बहाल होगी आपूर्ति
उपभोक्ताओं को समुचित विद्युत आपूर्ति दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। विद्युत उपकेंद्र में कुछ तकनीकी गड़बड़ी आई थी। इसे दूर करा लिया गया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
- एके यादव, अधिशाषी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed