फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   फर्राटा दौड़ में हनुमान व अर्चना ने मारी बाजी

फर्राटा दौड़ में हनुमान व अर्चना ने मारी बाजी

Wed, 26 Sep 2018 01:35 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
फर्राटा दौड़ में हनुमान व अर्चना ने मारी बाजी
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज में मंगलवार को दो दिनी ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। फर्राटा दौड़ बालक में हनुमान, जबकि बालिका वर्ग में अर्चना ने बाजी मारी।
विज्ञापन


अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए बीएसए अतुल कुमार सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी को हार-जीत की परवाह किए बगैर प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने से उनकी प्रतिभा में निखार आता है, जो उनके भविष्य के लिए लाभदायक होता है।
विज्ञापन


खेल शिक्षक मोहम्मद हसन व सुधीर चतुर्वेदी ने बताया कि 50 मीटर व 100 मीटर दौड़ में ताराखुर्द की अर्चना ने बाजी मारी, तो चांदपुर भटपुरा की मधुलिका को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। 400 मीटर दौड़ में अफजलपुर की सौम्या ने ताराखुर्द की आंचल को पछाड़ते हुए जीत हासिल की। कबड्डी बालिका वर्ग में ताराखुर्द ने शिवबाबा को पराजित किया तो खोखो में सतरही ने जीत हासिल की। कुढ़ा महमदपुर को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


50, 100 व 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में रामपुर सकरवारी के हनुमान ने यहीं के अश्विनी को पीछे छोड़ा, तो 400 मीटर दौड़ में अरिया के कृष्णकुमार ने ताराखुद के देवा को हराया। कबड्डी में अरिया ने ताराखुर्द को मात दी, तो खोखो प्रतियोगिता में रामनगर नरसिंह की टीम ने रामपुर सकरवारी को पराजित किया।


इस मौके पर बीएन इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य बिपिन सिंह, राघवेंद्र शुक्ल, रामसुंदर वर्मा, घनश्याम तिवारी, निधि शुक्ला, विभा सिंह, विश्वजीत सिंह, दिनेश वर्मा, विवेकमणि सिंह, अर्चना अग्रहरि, विजयनाथ वर्मा, अमरनाथ दुबे, नवनीत, आशा, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed