फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1 लाख 35 हजार गरीबों के लिए शुरु हुई आयुष्मान भारत योजना

1 लाख 35 हजार गरीबों के लिए शुरु हुई आयुष्मान भारत योजना

Sat, 15 Sep 2018 01:33 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
1 लाख 35 हजार गरीबों के लिए शुरु हुई आयुष्मान भारत योजना
अंबेडकरनगर। जिले के 01 लाख 35 हजार 886 गरीबों के लिए शुक्रवार को पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज से जुड़ी आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ हुआ। जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने फीता काटकर योजना का शुभारंभ किया। कहा कि गरीबों व बेसहारा लोगों के समुचित इलाज में सरकार की यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। धनाभाव के चलते जो गरीब समुचित उपचार नहीं करा पाते थे, उन्हें इस योजना के तहत निशुल्क उपचार का लाभ मिल सकेगा। शुभारंभ मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों से आए चयनित चार पात्रों को निशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ ने योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि इलाज के अभाव में किसी की मौत न हो। सरकार प्रत्येक गरीब तक इस योजना के तहत उपचार की सुविधा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। स्वास्थ्य विभाग इसे सफल बनाने के लिए पूरी मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों से योजना के सुचारु संचालन का आह्वान किया। कहा कि चयनित गरीबों को समुचित उपचार में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। सरकार का काम योजनाएं लाना, और विभाग का काम होता है उसे बेहतर तरीके से क्रियान्वित करना है। ऐसे में कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से पालन करना होगा। आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में तैयार गरीबों की जो सरकार ने तैयार की थी, उसी के आधार पर योजना में पात्रों का चयन किया गया है। योजना के तहत चयनित पात्र पांच लाख रुपये तक का उपचार निर्धारित अस्पतालों से करा सकते हैं।
विज्ञापन

बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के 01 लाख 9 हजार 341 व शहरी क्षेत्र के 26 हजार 545 पात्रों का चयन हुआ है। जिला अस्पताल के अलावा चयनित पात्र राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सदरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टांडा, बसखारी व जलालपुर में अपना उपचार करा सकते हैं। अभी अन्य अस्पतालों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सरकार ने सहयोग के लिए हेरिटेज हेल्थ इंश्योरेंश प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को भी जिम्मेदारी सौंपी है। संबंधित कंपनी के सदस्य योजना के क्रियान्वयन का फीडबैक समय-समय पर विभाग को उपलब्ध कराएंगे। शुभारंभ मौके पर अरिया की साबिरा व मेहरजहां के अलावा अकबरपुर के रामबहादुर व टांडा के रमेश को निशुल्क उपचार का लाभ दिया गया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एसपी गौतम, डॉ. ओपी गुप्ता, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed