फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   खुले पण्डालों के पट, उल्लास के साथ गणेश चतुर्थी पर्व

खुले पण्डालों के पट, उल्लास के साथ गणेश चतुर्थी पर्व

Fri, 14 Sep 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खुले पण्डालों के पट, उल्लास के साथ गणेश चतुर्थी पर्व
गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया...
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूरत मोरया के उद्घोष के साथ ही जिला मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों में भगवान गणेश की प्रतिमा की विधिविधान पूर्वक स्थापना कर दर्शन के लिए पंडाल खोल दिए गए।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंडालों में पूजन-अर्चन के साथ माथा टेका व मोतीचूर का लड्डू चढ़ाया। उधर किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पंडालों के इर्दगिर्द सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


जिले में गणेश चतुर्थी पर्व गुरुवार को उल्लास के साथ मना। लोगों ने अपने-अपने घरों व मंदिरों में भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिरों में सुबह व शाम की आरती में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर नगर से लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित भव्य व आकर्षक पूजा पंडालों में हरहर महादेव, गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के बीच भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई।

इसके साथ ही विशेष हवन-पूजन के बीच प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा पंडाल के पट दर्शन के लिए खोल दिए गए। पट खुलने के साथ ही भगवान गणेश के दर्शन व विशेष पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं के पंडालों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर रात तक चलता रहा।

पंडालों में डीजे पर बज रहे भजनों व गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया। अकबरपुर नगर के फैजाबाद रोड स्थित शीतला आश्रम के निकट बाल गणेश पूजा समिति द्वारा भव्य पूजा पंडाल की स्थापना की गई है।

रंगबिरंगी लाइट के बीच भगवान गणेश का दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। समिति अध्यक्ष राजू ने बताया कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण भी किया गया।


इसके अलावा शहजादपुर चौक, नई सड़क के अलावा जलालपुर, टांडा, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्रों में भी जगह-जगह निर्मित भव्य पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना कर दर्शन के लिए पट खोल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed