{"_id":"5b994a66867a557fec71c20b","slug":"1536772694926-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट के संदेह में सीज किया 26 बोरी मटर बेसन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट के संदेह में सीज किया 26 बोरी मटर बेसन
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावट के संदेह में 26 बोरी बेसन सीज
अंबेडकरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को सघन अभियान चलाकर मिलावट के संदेह में 26 बोरी मटर का बेसन सीज कर दिया। साथ ही बेसन का नमूना भी लिया गया।
इसके अलावा अरहर की दाल व दूध का भी नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इस बीच एक गोदाम से 30 किलोग्राम पॉलिथीन भी टीम ने जब्त कर नष्ट कराई।
डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में एफएसडीए टीम का छापेमारी अभियान चल रहा है।
टीम ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर नई सड़क स्थित किराना व्यवसायी सिराजुद्दीन के गोदाम पर छापा मारा। वहां मिलावट के संदेह में न सिर्फ मटर के बेसन का नमूना लिया, बल्कि 26 बोरी मटर का बेसन सीज कर दिया गया।
बताया जाता है कि सीज किए गए बेसन की कीमत लगभग 27 हजार रुपये है। सिराजुद्दीन के गोदाम से 30 किग्रा पॉलिथीन भी जब्त की गई।
इसके बाद टीम ने दालमंडी स्थित प्रमोद कुमार के दीया ट्रेडर्स पर छापा मारकर अरहर की दाल का नमूना लिया, तो बरियावन बाजार से दूधिया राजेंद्र प्रसाद से दूध का नमूना लिया।
विज्ञापन
सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि, छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।