फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   स्वास्थ्य योजनाओं की बेहतरी में और ज्यादा निभाएं प्रभावी भूमिका

स्वास्थ्य योजनाओं की बेहतरी में और ज्यादा निभाएं प्रभावी भूमिका

Tue, 11 Sep 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य योजनाओं की बेहतरी में और ज्यादा निभाएं प्रभावी भूमिका
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने में आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व एएनएम का अहम योगदान होता है। बगैर उनके संबंधित योजनाओं का लाभ आम जन को नहीं मिल सकता है। यह आप सभी की मेहनत का ही नतीजा है कि बीते कुछ वर्षों में जच्चा-बच्चा मृत्यु दर में कमी आई है।
विज्ञापन


आप सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बस इसी प्रकार से आगे भी करते रहना होगा। यह बातें मंगलवार को अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व एएनएम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहीं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गर्भवती की बेहतर देखभाल करने समेत केंद्र सरकार की ओर से संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का आम जन को समुचित लाभ दिलाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व एएनएम पर है। ऐसे में इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ आगे भी और प्रभावी तरीके से निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी गांव में जाती हैं। पैदल चलती हैं। अक्सर पांव में छाले पड़ जाते हैं। आपको तकलीफ तो होती है, लेकिन इसका व्यापक लाभ देश को मिलता है। इसी जज्बे को बनाए रखना होगा। उन पर अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुपोषण को दूर करने की जिम्मेदारी भी आप सभी पर है। इस मौके पर प्रभारी डॉ. हेमंत, शेषनाथ वर्मा, प्रीतम, एनसीराम, पवन वर्मा आदि मौजूद रहे।


उधर, आलापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो कांफ्रेंसिंग में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पर बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रभारी डॉ. शैलेंद्र निगम ने बताया कि प्रधानमंत्री की इस कांफ्रेंसिंग से कर्मचारियों को काफी कुछ सीखने को मिला। कहा कि उनकी इस पहल का असर कर्मचारियों पर निश्चित तौर पर देखने को मिलेगा। उनकी यह पहल काफी सकारात्मक है। वहीं, रामनगर विकास खंड के ग्राम पंचायत मसेना मिर्जापुर में सीएससी कोऑर्डिनेटर अमन मिश्र के नेतृत्व में वीडियो कांफ्रेंसिंग का लाइव प्रसारण लोगों को देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed