{"_id":"5b08484e4f1c1bf16e8b490f","slug":"15272694485-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी की धोखाधड़ी के शिकार उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कंपनी की धोखाधड़ी के शिकार उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन्
Updated Fri, 25 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। धोखाधड़ी से लाखों रुपये लेकर भागी प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की गिरफ्तारी व धनराशि वापस किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को कंपनी से जुड़े उपभोक्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। कहा गया कि कंपनी के पदाधिकारियों के विरुद्ध केस तो दर्ज कर लिया गया लेकिन न तो किसी की गिरफ्तारी हुई और न ही धनराशि ही वापस कराने को लेकर प्रक्रिया शुरू हो सकी है। ऐसी लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गौरतलब है कि लगभग दो वर्ष पूर्व प्रोग्रेस फाइनेंस कंपनी उपभोक्ताओं की लाखों रुपये की धनराशि लेकर भाग गई थी। उपभोक्ताओं ने अकबरपुर कोतवाली में न सिर्फ कंपनी के पदाधिकारियों, वरन कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज कराकर धनराशि वापस कराने की मांग की थी। पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया लेकिन इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ी। धोखाधड़ी के शिकार उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के निकट एकजुट होकर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन पर मामले में लीपापोती का आरोप लगाते हुए कहा गया कि उपभोक्ताओं का लाखों रुपये डकार कर कंपनी भाग गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सिर्फ केस दर्ज करने तक ही कार्रवाई सीमित रह गई।
कहा गया कि धनराशि वापस न होने से उपभोक्ताओं के समक्ष विभिन्न मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान अंगद, लालजी, बृजेश, लालचंद्र, बृजभूषण, गंगाराम व वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।