{"_id":"5b0058ac4f1c1bdf408b67ee","slug":"15267493511-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर शुरू होगी छह माह से ठप पुष्टाहार योजना, साढ़े तीन लाख होंगे लाभान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर शुरू होगी छह माह से ठप पुष्टाहार योजना, साढ़े तीन लाख होंगे लाभान्वित
Updated Sat, 19 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लगभग छह माह से ठप पड़ी पुष्टाहार योजना अब एक बार फिर से शुरू होगी। अनुपूरक पुष्टाहार के रूप में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित दो हजार 548 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत साढ़े तीन लाख से अधिक बच्चों, गर्भवती व किशोरियों को लड्डू, मीठी व नमकीन दलिया उपलब्ध कराई जाएगी। अंब्रेला आईसीडीएस किशोरी-बालिका योजना के तहत केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों व महिलाओं को सुचारु रूप से अनुपूरक पुष्टाहार उपलब्ध हो सके, इसके लिए दो कार्यदायी संस्थाओं का भी चयन कर लिया गया है। एक सप्ताह के अंदर ही केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार मिलना प्रारंभ हो जाएगा।
गौरतलब है कि दिसंबर 2017 से आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित पुष्टाहार योजना बंद कर दी गई थी। इसके पीछे पुष्टाहार योजना में विभिन्न प्रकार की अनियमितता पाया जाना बताया गया था। इसके बाद से यह योजना पूरी तरह ठप पड़ी है। बताते चलें कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दो हजार 548 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर कुल तीन लाख 68 हजार 149 बच्चे व महिलाएं पंजीकृत हैं। इनमें तीन वर्ष तक के एक लाख 49 हजार 324 बच्चे, तीन वर्ष से छह वर्ष तक के एक लाख 54 हजार तीन बच्चे, गर्भवती व धात्री महिलाएं 52 हजार 261 व किशोरियां 12 हजार 561 शामिल हैं। योजना के ठप होने से इन्हें काफी मुश्किलें उठानी पड़ रही थीं।
अब एक बार फिर से प्रदेश सरकार ने योजना का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। हालांकि इस बार अंब्रैला आईसीडीएस किशोरी-बालिका योजना नए लुक में होगी। बच्चों व महिलाओं को लड्डू, नमकीन व मीठी दलिया उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें तीन वर्ष तक के बच्चों को वीनिंग फूड, मीठी दलिया व नमकीन दलिया, तीन से छह वर्ष तक के बच्चों, महिलाओं व किशोरियों को प्रीमिक्स लड्डू, नमकीन दलिया व मीठी दलिया अनुपूरक पुष्टाहार के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का लाभ केंद्रों पर पंजीकृत पात्रों को सुचारु रूप से मिल सके, इसके लिए दो कार्यदायी संस्थाओं का भी चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
केंद्रों पर सीधे पहुंचेगा पुष्टाहार
नई योजना के तहत अनुपूरक पुष्टाहार नामित एजेंसियों द्वारा सीधे आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। पंजीकृत पात्रों की संख्या के अनुसार एक सप्ताह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अनुपूरक पुष्टाहार उपलब्ध करा दिया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व में पुष्टाहार लेने के लिए कार्यकर्ताओं को संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर जाना पड़ता था। इससे उन्हें विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ती थीं। अब केंद्रों पर सीधे पुष्टाहार पहुंचने से कार्यकर्ताओं को भागदौड़ से राहत मिलेगी।
‘शीघ्र उपलब्ध होगा अनुपूरक पुष्टाहार’
अनुपूरक पुष्टाहार उपलब्ध कराने के लिए दो एजेंसियों को नामित किया गया है। गत दिवस एजेंसियों से जुड़े लोगों ने जिले में सर्वे कार्य पूरा कर लिया। एक सप्ताह के अंदर ही केंद्रों पर पुष्टाहार पहुंच जाएगा। -विनोद कुमार, जिला अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी